एक्सप्लोरर

चीन को लेकर नाटो देशों के बीच बढ़ी चिंता, सुरक्षा के लिए बताया चुनौती 

अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था को देखते हुए नाटो के नेताओं ने चीन को सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बताया है. नाटो देशों ने चीन के लगातार बढ़ रहे परमाणु मिसाइल के कार्यक्रम उनके लिए चिंता का विषय बने हुए हैं.

ब्रसेल्सः नाटो के नेताओं ने सोमवार को घोषणा की कि चीन सुरक्षा के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था को कमतर करने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने चिंता जताई कि वह काफी तेजी से परमाणु मिसाइल विकसित कर रहा है.

चीन पेश कर रहा सुरक्षा के लिए चुनौतीः नाटो

नाटो नेताओं ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि चीन के लक्ष्य और ‘‘दबाव बनाने वाले व्यवहार ने नियमों पर आधारित वैश्विक व्यवस्था के समक्ष चुनौती पेश कर दी है और गठबंधन की सुरक्षा वाले क्षेत्रों में भी यह चिंता का विषय है.’’ हालांकि, 30 देशों की सरकार और प्रमुखों ने चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं कहा लेकिन इसकी ‘‘दबाव वाली नीतियों’’ पर उन्होंने चिंता जताई. उन्होंने चीन की सेना के आधुनिकीकरण के अपारदर्शी तरीकों और सूचना नहीं देने पर भी चिंता जताई.

उन्होंने बीजिंग से अपील की कि ‘‘वह अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को बरकरार रखे और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में जिम्मेदारी से काम करे जिसमें अंतरिक्ष, साइबर और समुद्री क्षेत्र शामिल हैं और बड़ी शक्ति के रूप में अपनी भूमिका निभाए.’’ यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के मानवाधिकार रिकॉर्ड, इसके व्यापार व्यहार और इसकी सेना के लगातार दबाव वाले व्यवहार के बारे में एक स्वर में बोलने के प्रयासों को तेज किया है.

G-7 में उठा उइगुर मुस्लिमों को मुद्दा

जो बाइडन तीन दिनों तक ब्रिटेन में सात गठबंधन सहयोगियों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद यहां पहुंचे. जी-7 में उन्होंने उइगुर मुस्लिमों को प्रभावित करने वाले जबरिया मजदूरी प्रथा और पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में अन्य मानवधिकार उल्लंघनों का मुद्दा उठाया. राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि वह साझा बयान से संतुष्ट हैं, हालांकि सहयोगियों में मतभेद बरकरार रहा कि बीजिंग की कितनी कड़ी आलोचना की जाए. द न्यू ब्रसेल्स विज्ञप्ति में कहा गया कि नाटो देश ‘‘गठबंधन के सुरक्षा हितों के लिए चीन से बातचीत करेंगे.’’

गठबंधन के मुख्यालय में पहुंचने के तुरंत बाद बाइडन ने नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के साथ बैठक की और गठबंधन के चार्टर के अनुच्छेद पांच के लिए प्रतिबद्धता जताई, जिसमें कहा गया है कि एक सदस्य पर हमला सभी पर हमला माना जाएगा और इसका समन्वित जवाब दिया जाएगा. बाइडन ने कहा, ‘‘मैं नाटो से कहना चाहता हूं कि अमेरिका आपके साथ है.’’ यह ट्रम्प के रूख के विपरीत है जिन्होंने गठबंधन को ‘‘जर्जर’’ बताया था.

स्टोलटेनबर्ग ने गठबंधन के समक्ष बृहद् चुनौतियों के बारे में बताया. ब्रिटेन से यहां पहुंचे बाइडन का जोरदार स्वागत हुआ. नाटो गठबंधन के नेताओं ने यह भी कहा कि वे जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर ‘‘चीन के साथ मिलकर काम करने का स्वागत करते हैं.’’ ब्रसेल्स में सोमवार को शिखर सम्मेलन के दौरान बयान जारी किया गया जो चीन पर सैन्य गठबंधन का पहला इस तरह का बयान है. राजनयिकों ने कहा कि बयान का यह सबसे कठोर हिस्सा था.

इसे भी पढ़ेंः
बढ़ती महंगाई पर पी चिदंबरम ने केंद्र पर कसा तंज़, बोले- हर रोज़ पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ाने वाले PM मोदी का शुक्रिया

यूट्यूबर गौरव वासन ने 'बाबा का ढाबा' वाले बुज़ुर्ग दंपत्ति संग शेयर की तस्वीर, लिखा- अंत भला तो सब भला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget