एक्सप्लोरर

China Population: 6 दशकों में पहली बार घटी चीन की जनसंख्या, खुद ड्रैगन ने किया एलान, आंकड़े किए जारी

China : 2021 की बात करें तो उस साल चीन में 10.6 मिलियन बच्चे हुए थे, जो कि 2020 की तुलना में पहले ही 11.5 प्रतिशत कम थे. लेकिन साल 2022 में बच्चों के जन्मदर में भी गिरावट देखने को मिला. 

China Population: दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन की आबादी छह दशकों में पहली बार घटने लगी है. इस बात की घोषणा खुद चीन ने की है. बीजिंग के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार देश में पिछले वर्ष की तुलना में 2022 के अंत में 850,000 कम लोग थे. रिपोर्ट की माने तो चीन की कुल आबादी 850,000 से घटकर 2022 में 1.4118 बिलियन हो गई, जो एक साल पहले 1.4126 बिलियन थी. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में लगभग 9.56 मिलियन बच्चों का जन्म हुआ, जो एक साल पहले 10.62 मिलियन से कम था. वहीं कुल 10.41 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि हाल के वर्षों में दर्ज लगभग 10 मिलियन से मामूली अधिक है. बता दें कि 2022 में चीन की आबादी 1961 में बड़े अकाल के बाद पहली बार कम हुई है.  2021 की बात करें तो उस साल चीन में 10.6 मिलियन बच्चे हुए थे, जो कि 2020 की तुलना में पहले ही 11.5 प्रतिशत कम थे. लेकिन साल 2022 में बच्चों के जन्मदर में भी गिरावट देखने को मिला . 

कोरोना की मार झेल रहा चीन

कोरोना वायरस ने चीन को तोड़ कर रख दिया. लाखों लोगों ने जान गंवाई.  देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है पिछले तीन वर्षों से चीन के कड़े कोविड प्रतिबंधों ने देश में लोगों को बच्चे न पैदा करने पर मजबूर किया है. अस्पतालों में कोरोना मामलों की भीड़ ने माताओं व शिशुओं को डॉक्टरों से दूर रखा. जिसका असर इस रिपोर्ट में देखने को मिला है. 

चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी का भी पड़ा असर 

 चीन ने 1980 में वन चाइल्ड पॉलिसी को लॉन्च किया था. इस योजना के कारण चीन की आबादी में भारी कमी देखने को मिली. वहीं हाल के वर्षों में चीन ने महिलाओं को अधिकतम तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति दी. हालांकि, औसत जन्म दर अभी भी 1.2 ही है. 

भारत निकल जाएगा चीन से आगे 

गौरतलब है की पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भारत अप्रैल के मध्य में चीन से आबादी के मामलों में आगे निकल जाएगा. साथ ही दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा. चीन और भारत की मौजूदा आबादी क़रीब एक अरब 40 करोड़ से ज़्यादा है और क़रीब 70 वर्षों तक दुनिया की एक तिहाई आबादी इन्हीं दोनों देशों में रही है.

ये भी पढ़ें: बॉडीगार्ड के साथ घर पर थीं अफगान की पूर्व सांसद नबीजादा, हमलावरों ने गोलियों से भूना, गुटेरेस ने की जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget