एक्सप्लोरर

China Defense Power: चीन ने न्यूक्लियर-बायोलॉजिकल और केमिकल डिफेंस ड्रिल का किया आयोजन, दुनियाभर में मचा बवाल

China Defence: चीन ने न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, और केमिकल डिफेंस ड्रिल में ड्रोन, रोबोटिक डॉग्स, और एक्सप्लोसिव डिस्पोजल रोबोट्स का उपयोग किया.

China Defence Power: भारत के पड़ोसी मुल्क चीन ने एक बार फिर से अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने हाल ही में न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, और केमिकल (NBC) डिफेंस ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें ड्रोन, रोबोटिक डॉग्स, और एक्सप्लोसिव डिस्पोजल रोबोट्स का इस्तेमाल किया गया. चीन की यह ड्रिल आने वाले समय की लड़ाई के लिए खुद को तकनीकी रूप से तैयार रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

चीनी सेना की 73वीं ग्रुप आर्मी से जुड़ी एक ब्रिगेड ने अपने ट्रेनिंग ग्राउंड पर न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल (NBC) डिफेंस और इमरजेंसी रेस्क्यू एक्सरसाइज की. इस अभ्यास में मानव रहित हवाई वाहन (UAV), रोबोटिक डॉग्स, और एक्सप्लोसिव डिस्पोजल रोबोट्स का इस्तेमाल किया गया. चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और CCTV ने इस अभ्यास का खुलासा किया है. हालांकि, अभ्यास का स्थान नहीं बताया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इस ड्रिल का उद्देश्य चीन को हर संभावित स्थिति के लिए तैयार रखना है.

सिमुलेशन ट्रेनिंग और मानव रहित उपकरणों की तैनाती
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी आर्मी ने अपने अभ्यास में सिमुलेशन ट्रेनिंग और मानव रहित उपकरणों को यूनिफाइड किया है. ब्रिगेड के एक सदस्य क्यूई ह्यूली ने बताया कि यह तकनीक हमारे लिए नए प्रतिस्पर्धी रास्ते खोल रही है.

चीनी अधिकारियों के अनुसार, सिमुलेशन ट्रेनिंग से अलग-अलग लड़ाकू तत्वों के बीच तालमेल को बढ़ाया गया है, जिससे मानवीय और मानव रहित उपकरणों का यूनिफिकेशन बेहतर हुआ है. यह चीन की हाइटेक टेक्नोलॉजी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता इस्तेमाल
चीनी सैन्य विशेषज्ञ सोंग जोंगपिंग ने बताया कि मानव रहित उपकरणों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मानव हताहतों की संख्या में कमी आ रही है. ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), और इंटेलीजेंटाइजेशन का इस्तेमाल भविष्य की सैन्य रणनीतियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है.

सोंग के अनुसार, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों का एकीकरण सैन्य उपकरणों में एक नया चलन बन गया है, जो भविष्य की लड़ाईयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह अभ्यास चीन की सैन्य क्षमता और उसकी तकनीकी ताकत को दिखाता है.

चीन की भविष्य की तैयारी
चीनी सेना के ये अभ्यास संकेत देते हैं कि चीन खुद को हाइटेक और आधुनिक तकनीकी युद्ध के लिए तैयार कर रहा है. ड्रोन और रोबोटिक उपकरणों का इस्तेमाल उसकी रक्षा रणनीतियों में एक नया आयाम जोड़ रहा है. चीन की इस तैयारी से यह साफ है कि वह भविष्य में संभावित न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, और केमिकल युद्ध के लिए अपनी क्षमताओं को मजबूत कर रहा है.
 
खुद को तैयार कर रहा चीन
चीन की यह न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल डिफेंस ड्रिल इस बात का संकेत है कि चीन भविष्य के हर प्रकार की आपात स्थितियों के लिए खुद को तैयार कर रहा है. ड्रोन, रोबोटिक डॉग्स, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता उपयोग चीन की सैन्य ताकत और उसकी हाइटेक प्रौद्योगिकी पर जोर को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Bilawal Bhutto: बिलावल भुट्टो ने क्यों की पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट की बात, बयान से बवाल मचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget