एक्सप्लोरर

हॉन्ग कॉन्ग पर कब्जे के लिए चीन ने चली नई चाल, बदल दी चुनावी प्रक्रिया

चीन ने अब हॉन्ग कॉन्ग को पूरी तरह से अपनी कब्जे में लेने के लिए चुनावी प्रक्रिया ही बदल दी है. जिसकी शुरुआत पिछले महीने हुई कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक में हुई. इसके बाद अब उसने कुछ नए नियम तय किए हैं.

नई दिल्लीः हॉन्ग कॉन्ग को पूरी तरह से गुलाम बनाने के लिए चीन ने अपना आखिरी दांव भी चल दिया है. इसके बाद अब हॉन्ग कॉन्ग में जिनपिंग तंत्र पूरी तरह से हावी हो जाएगा. चीन के नए नियमों के मुताबिक हॉन्ग कॉन्ग की 90 सदस्यों वाली एग्जिक्यूटिव एसेम्बली में सिर्फ 20 सदस्य ही जनता के वोट से चुनकर आएंगे. बाकी 70 सदस्य अलग-अलग प्रक्रियाओं के तहत चुनकर सदन पहुंचेंगे. बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग लंबे समय से चीन के शिकंजे से आजाद होने के लिए संघर्ष कर रहा है. लेकिन ये बात चीन को मंजूर नहीं है यही कारण है कि पहले तो चीन ने लोकतंत्र की मांग करने वालों को ताकत के दम पर कुचला. लेकिन इससे भी बात नहीं बनी तो उसने दमनकारी कानूनों का सहारा लिया है.

चीन ने जून 2020 राष्ट्रीय सुरक्षा कानून बनाया, जिससे उसे प्रदर्शनकारियों पर सख्ती की छूट मिल गई. इस कानून का विरोध हुआ तो चीन नया प्रत्यर्पण बिल लाया, जिससे सड़क पर जंग छिड़ गई. मजबूरन चीन को प्रत्यर्पण बिल वापस लेना पड़ा. इससे चीन समझ गया कि हॉन्ग कॉन्ग को अपने शिकंजे में करने के लिए ऐसा कानून बनाना होगा कि जिसे हॉन्ग कॉन्ग को पूरी तरह से गुलाम बनाया जा सके.

चुनावी प्रक्रिया बदल दी गई

हॉन्ग कॉन्ग की एसेम्बली में 70 सदस्य है, पहले इनमें 35 लोग सीधे चुने जाते थे और 35 मनोनीत होते थे, जो ज्यादातर चीन समर्थक ही होते थे. चीन के नए नियम के मुताबिक अब सिर्फ 20 लोग ही सीधे चुने जाएंगे, 30 मनोनीत होंगे और 40 लोगों को चुनाव समिति करेगी.

नए नियम के तहत जो 40 लोग चुने जाएंगे,उन्हें चुनने के लिए एक चुनाव समिति होगी. जिसमें 1200 से 1500 लोग होंगे, और इन लोगों की नियुक्ति चीन करेगा. अब आप समझ सकते हैं कि इस तरह बनी सरकार का क्या मतलब होगा.

चीन ने अपने समर्थकों को हॉन्ग कॉन्ग की कुर्सी पर बिठा दिया

चीन ने बेहद शातिर तरीके सेहॉन्ग कॉन्ग की सरकार को पूरी तरह से खत्म करके अपने समर्थकों को हॉन्ग कॉन्ग की कुर्सी पर बिठा दिया है. क्योंकि हॉन्ग क़ॉन्ग में कौन चुनाव का उम्मीदवार होगा, इसके लिए उसने पिछले महीने ही एक नियम बना दिया था.

नए नियमों को मुताबिक हॉन्ग कांग में चुनाव के उम्मीदवार चीन तय करेगा, वो चाहे तो किसी भी उम्मीदवार का नामांकन रद्द भी कर सकता है और चुने हुए उम्मीदवार को किसी भी समय अयोग्य घोषित कर सकता है. हॉन्ग कॉन्ग में लोकतंत्र की मांग को पूरी तरह से कुचलने के बाद चीन ये दलील भी दे रहा है कि उसका मकसद देशभक्त सरकार बनाना है.

हॉन्ग कांग को लेकर चीन के फैसले पर अमेरिका नाराज है और उसने अपनी नाराजगी जताने में देर भी नहीं की. हॉन्ग कॉन्ग चीन के कब्जे में 1997 में आया, दो देश एक व्यवस्था के सिद्धांत पर चलने का फैसला हुए, लेकिन भूमाफिया चीन धीरे-धीरे हॉन्ग कान्ग को अपना गुलाम बना रहा है.

म्यांमार में वायरलेस इंटरनेट सेवा रद्द की गई

अमेरिका ने किया पाकिस्तान को अनदेखा, क्लाइमेट चेंज वर्चुअल समिट में नहीं दिया न्योता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget