एक्सप्लोरर

यूएस कैपिटल में हिंसा का चीन ने उड़ाया मजाक, कहा- "कितना सुंदर दृश्य"

चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में जुलाई 2019 में हांगकांग में हुए प्रदर्शन के दौरान वहां के विधान परिषद परिसर का घेराव करते हुए प्रदर्शनकारियों के फोटो की बुधवार को वाशिंगटन हुई हिंसा से तुलना की है.

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों की तरफ से यूएस कैपिटल में हमला करने के बाद इस घटना की जहां चारों तरफ दुनियाभर में निंदा हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ चीन में इसका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. इसके साथ ही, बीजिंग ने 2019 में हांगकांग में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन पर वाशिंगटन की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया को लेकर अब उसकी आलोचना कर रहा है.

गुरुवार को चीन की सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' ने एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में जुलाई 2019 में हांगकांग में हुए प्रदर्शन के दौरान वहां के विधान परिषद परिसर (Legislative Council Complex) का घेराव करते हुए प्रदर्शनकारियों की फोटो के साथ बुधववार को वाशिंगटन हुई हिंसा से तुलना की है. इस वीडियो में यह दिख रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक यूएस कैपिटल में ट्रंप की हार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, सेल्फी ले रहे हैं और सुरक्षाकर्मियों के साथ हिंसक झड़क पर इमारत में उत्पात मचा रहे हैं.

ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट करते हुए नैन्सी पेलोसी के जून 2019 में हांगकांग में हुए लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा- स्पीकर पेलोसी ने हांगकांग में प्रदर्शन को ‘सुंदर नजारा’ करार दिया था. इसमें आगे कहा- "यह आगे देखना होगा कि क्या वह कैपिटल हिल में हुई हिंसा के बारे में भी यही कहेंगी." चीन के कम्युनिस्ट यूथ लीग ने भी यूएस कैपिटल में हुए बवाल को ट्विटर की तरफ चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेईबो पर ‘सुंदर दृश्य’ करार दिया है.

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटल भवन पर हमला बोलने के बाद अमेरिका की राजधानी में हुई अराजकता को देखते हुए वाशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगा दिया गया है. बुधवार देर रात एक बयान में वाशिंगटन डीसी की मेयर मुरील बोसेर ने कहा कि यह कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. हालांकि यह कर्फ्यू मीडियाकर्मियों समेत जरूरी श्रमिकों पर लागू नहीं होगा.

उन्होंने कहा, "कर्फ्यू के घंटों के दौरान मेयर द्वारा तय किए गए लोगों के अलावा कोई भी व्यक्ति जिले के अंदर किसी भी सड़क, गली, पार्क, या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ना तो पैदल चल सकता है और ना ही परिवहन के माध्यमों कार, बाइक या मोटर से चल सकता है."

बुधवार को 'ट्रंप' और 'यूएसए, यूएसए' के नारे लगाने वाले हजारों दंगाइयों ने पुलिस को मुश्किल में डाल दिया और सारे बैरियर्स हटाते हुए इमारत के अंदर पहुंच गए. उन्होंने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के संयुक्त सत्र के स्थगन के बाद उनसे मुलाकात कर एरिजोना के इलेक्टोरल कॉलेज वोटों पर अपनी आपत्ति जताई.

ये भी पढ़ें: अमेरिका हिंसा को फेसबुक ने बताया इमरजेंसी, 24 घंटे के लिए ब्लॉक किया डोनाल्ड ट्रंप का पेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget