एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल की संभावना पर क्या बोल गया चीन, ग्लोबल टाइम्स में जो लिखा आप पढ़िए

China Reaction on Exit Poll: चीन की सरकारी मीडिया ने एग्जिट पोल के हवाले से भारत में तीसरी बात मोदी सरकार बनने की उम्मीद जताई है. विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि मोदी के सत्ता में आने के बाद चीन-भारत के संबंध मजबूत होंगे.

China on Exit Polls: भारत में एग्जिट पोल के मुताबिक तीसरी बार मोदी सरकार बनने की संभावनाओं पर चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बयान दिया है. चीन के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, 'एग्जिट पोल से पता चलता है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आ सकते हैं.' चीनी विशेषज्ञों ने कहा है कि ऐसी स्थिति में मोदी की सभी घरेलू और विदेश नीतियां पहले की तरह जारी रहेंगी. क्योंकि भारत देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगा.

ग्लोबल टाइम्स ने विश्लेषकों के हवाले से कहा कि द्विपक्षीय संबंध, स्थिर विकास और मतभेदों को दूर करने के लिए खुले संचार को बानाए रखने की जरूरत है. इसके लिए विश्लेषकों ने भारत से सहयोग करने के महत्व पर जोर दिया. सरकारी मीडिया ने आगे कहा, 'भारत में लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव शनिवार को समाप्त हो गए. भारत की मीडिया ने रविवार को बताया कि सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की 12 एग्जिट पोल में जीत की भविष्यवाणी की गई है.'

तीसरी आर्थिक शक्ति के लिए मोदी करेंगे काम- चीन
चीनी मीडिया ने लिखा, 'विश्लेषकों ने कहा है कि यदि इस बार नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत में जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार सत्ता में बने रहने वाले मोदी दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे.' ऐसे में नरेंद्र मोदी की समग्र घरेलू और विदेश नीतियों में मजबूत निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है. इसमें बदलाव होने की उम्मीद कम नजर आ रही है. सिंघुआ यूनिवर्सिटी में रणनीति संस्थान के निदेशक कियान फेंग ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि नरेंद्र मोदी भारत के लिए पहले से तय घरेलू और विदेश नीति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे. भारत आने वाले समय में अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा तेजी से काम करेगा. 

भारत-चीन टकराव होगा कम- चीनी विशेषज्ञ
कियान ने कहा, 'तीसरी बार सत्ता में आने के बाद नरेंद्र मोदी कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से भारत के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने का प्रयास जारी रखेंगे.' भारत को अग्रणी शक्ति बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के लिए मोदी सरकार और तेजी से काम करेगी. चीन-भारत संबंधों को लेकर चीनी विशेषज्ञों ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ने की उम्मीद कम है. ग्लोबल टाइम्स में पीएम मोदी की तरफ से हाल ही में दिए गए बयान की भी चर्चा हुई, जब मोदी ने कहा था कि 'भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं.'

यह भी पढ़ेंः Qamar Cheema: चुनाव हारने के बाद टां-टां, टूं-टूं नहीं करते भारतीय नेता, एग्जिट पोल पर भड़के पाकिस्तानी एक्सपर्ट? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget