एक्सप्लोरर

China: कोविड जीरो पॉलिसी में ढील के बाद चीन में फिर कोहराम मचा रहा वायरस, दवाओं की भी हुई किल्लत

COVID-19 in China: चीन में मेडिकल सप्लाई ठप पड़ गई है. दवाईयों की दुकानों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

China Corona Update: कोरोना वायरस ने एक बार फिर चीन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कोरोना के मामलो में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. पूरे चीन में मेडिकल सप्लाई ठप पड़ गई है. दवाईयों की दुकानों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. कोविड मामलों में उछाल को देखते हुए जिनपिंग की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है. चीन में लॉकडाउन के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने हाल ही में जीरो कोविड नियमों में ढील की है. 

जिनपिंग सरकार अब कोविड केयर सेंटर की संख्या में बढ़ोत्तरी कर रहा है. इसके अलावा अस्पतालों को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सरकार ने साफ किया है कि वो कोरोना वायरस के प्रसारण को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए अब सरकार लॉकडाउन या क्वारंटीन जैसे सख्त नियमों का लागू नहीं करेगी. सरकार अब कोविड जीरो पॉलिसी के सख्त नियमों जैसे लॉकडाउन, क्वारंटीन या यात्रा पर बैन लगाने की जगह अन्य तरीकों से कोरोना पर लगाम लगाएगी. सरकार ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है. 

बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार (08 दिंसबर) को सरकार ने कैबिनेट बैठक की थी, जिसमें कोविड से निपटने के लिए अस्पतालों की निगरानी करने की रणनीति तैयार की गई. अस्पतालों में पर्याप्त कर्मचारियों के साथ-साथ दवाओं की आपूर्ति को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि 65 साल से ऊपर के लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जाएगी. 

चीन में दवाओं की हुई किल्लत

पूरे चीन में मेडिकल सप्लाई ठप पड़ गई है. दवाईयों की दुकानों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. हालात इतने खराब हैं कि लोगों को दवाईयां और दूसरे मेडिकल इक्विपमेंट के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. जहां सामान मिल रहा है, वहां कीमतें सामान्य से कई गुना है. इसी कमी को दूर करने के लिए कोविड प्रतिबंधों में नरमी बरतने का ऐलान किया गया है.

इन कारणों से हुई दवाओं की कमी

अचानक दवाइयों की कमी के पीछे दो वजहें प्रमुख हैं. पहला ये कि चीन में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. केस बढ़ने की वजह से दवाइयों की डिमांड बढ़ गई है. वहीं दूसरी वजह लॉकडाउन में मिली छूट है. पहले लोग घरों में बंद थे तो खरीदारी भी कर रहे थे, लेकिन जैसे ही लॉकडाउन में छूट दी गई तो भीड़ बाहर निकलने लगी. लोग अपने बचाव के लिए पहले से ही दवाइयों की खरीदारी कर रह हैं. अचानक मांग बढ़ने से भी अफरातफरी मची हुई है. 

ये भी पढ़ें-Explained: क्या पेट्रोडॉलर में लेन-देन छोड़ रहे चीन-सऊदी? अमेरिका के लिए कितना बड़ा झटका! शी जिनपिंग की अरब यात्रा की 5 मुख्य बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget