एक्सप्लोरर

Covid-19 in China: शी जिनपिंग की वॉर्निंग- 'जीरो कोविड नीति' के खिलाफ आवाज उठाई तो होगा एक्शन

China Zero Covid Policy: चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने कहा कि कोविड को लेकर हमारे उपाय वैज्ञानिक और प्रभावी हैं. वुहान की लड़ाई जीत ली है और शंघाई की रक्षा के लिए लड़ाई जीतने में कामयाब होंगे.

Xi Jinping on Zero Covid Policy: दुनियाभर में कोरोना महामारी से जंग अभी भी जारी है. वही चीन के कई शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ने से लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति है. इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने देश की जीरो-कोविड नीति (Zero Covid Policy) पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी जारी की है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई के कई लोगों ने पिछले पांच हफ्तों में भोजन की गंभीर कमी और मेडिकल देखभाल तक पहुंच में कमी को लेकर अपना गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. ऐसे में गुरुवार को शी जिनपिंग की अध्यक्षता में एक बैठक में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की टॉप पोलित ब्यूरो स्थायी समिति ने जीरो कोविड पॉलिसी का दृढ़ता से पालन करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही महामारी की रोकथाम नीतियां को लेकर संदेह करने या इनकार करने वाले किसी भी कृत्यों के खिलाफ सख्ती से एक्शन की बात कही गई है. 

जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ आवाज बर्दाश्त नहीं- शी जिनपिंग

चीन के स्टेट मीडिया के अनुसार यह पहली बार है जब शी जिनपिंग ने बैठक में गंभीरता से और अहम भाषण दिया और कोविड के खिलाफ चीन की लड़ाई के बारे में सार्वजनिक टिप्पणी की है. शंघाई में सख्ती से लॉकडाउन के बाद सार्वजनिक तौर पर हंगामा और प्रदर्शन हुआ था. सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 7 सदस्यीय समिति ने कहा कि हमारी रोकथाम और नियंत्रण रणनीति पार्टी की प्रकृति और मिशन से निर्धारित होती है. हमारी नीतियां इतिहास की कसौटी पर खरी उतरेगी. हमारे उपाय वैज्ञानिक और प्रभावी हैं. उन्होंने कहा कि हमने वुहान की रक्षा के लिए लड़ाई जीत ली है और हम निश्चित रूप से कोविड के खिलाफ शंघाई की रक्षा के लिए लड़ाई जीतने में कामयाब होंगे.

ये भी पढ़ें: 

Heart Transplant: सुअर का दिल ट्रांसप्लांट के बाद व्यक्ति की मौत का खुला रहस्य, जानिए क्या थी वजह

शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन पर लोगों में गुस्सा

चीन के शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति से लोगों में असंतोष का माहौल है. कई जगह सड़कों पर लोग पुलिस और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से भी भिड़ते दिखे. लोगों में अंसतोष की दबाने की भी पूरी कोशिश की जा रही है. सड़कों साथ चीन की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंच रहा है. लेकिन देश के शीर्ष नेताओं के ताजा बयान ने यह साफ कर दिया है कि चीन की सरकार निकट भविष्य के लिए अत्यधिक पारगम्य ओमिक्रोन वैरिएंट को स्क्वैश करने के लिए तेजी से लॉकडाउन, सामूहिक परीक्षण और क्वारंटाइन पर भरोसा करने के अपने दृष्टिकोण को और बढ़ा सकती है. बहरहाल देश में गंभीर आर्थिक गिरावट ने अर्थशास्त्रियों और व्यावसायिक अधिकारियों की भी चिंताएं बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: 

Sri Lanka Emergency: श्रीलंका में इमरजेंसी लागू, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
पनामा में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत, देश में घोषित हुई इमरजेंसी
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
Explained: सऊदी प्रिंस कड़ी सुरक्षा वाले गुप्त बंकर में छिपे! डिफेंस स्टॉक हो रहा खत्म, हूती हमलों के बीच बड़ा अपडेट
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget