एक्सप्लोरर

Covid-19 Cases Spike: चीन के इस शहर में लॉकडाउन के बावजूद नए साल पर बढ़े कोरोना केस, ब्रिटेन ने स्कूलों में जरूरी किया मास्क

Covid 19 World Update: ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रसार के मद्देनजर माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा.

Covid 19 Cases in World: चीन के शियान शहर में पिछले 10 दिनों से लॉकडाउन लगे होने के बीच वहां नववर्ष पर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि जारी रही. लगभग तीन हफ्तों में शहर में संक्रमण के 1,500 से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में 200 नये मामले सामने आए हैं. शियान लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है और वहां प्रसिद्ध टेराकोटा योद्धा संग्रहालय है. शहर में शनिवार को संक्रमण के 122 नये मामले सामने आए. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक उत्तर-पश्चिम शांक्शी प्रांत की राजधानी शियान में नौ दिसंबर से संक्रमण के 1,573 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं.

वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के प्रसार के मद्देनजर माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा. क्रिसमस की छुट्टियों के बाद अगले सप्ताह से छात्रों के वापस स्कूलों में लौटने को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से कुछ नियम लागू किए गए हैं. साथ ही मौके पर ही एंटीजन कोविड जांच कराने के लिए भी कहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Covid-19: छह साल से ऊपर के बच्चों के लिए इस देश ने अनिवार्य किया Face Mask

ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री नदीम जहावी ने कहा, 'प्रधानमंत्री (बोरिस जॉनसन) और मैं इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. इन उपायों से स्कूलों को हमारी सहायता मिल सकेगी, क्योंकि हम लोग किसी भी तरह की बाधा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.'

कक्षाओं के लिए लागू किए गए नियम 26 जनवरी तक लागू रहेंगे, जिसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी. हालांकि शिक्षकों को नियमों से छूट दी गई है. ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,62,572 नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने ये घोषणाएं की हैं. प्रधानमंत्री जॉनसन ने मंत्रियों से संभावित सबसे खराब स्थिति के लिए तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है.

ये भी पढ़ें- Covid in France: फ्रांस में कोरोना का कहर, 10 मिलियन से ज्यादा मामले रिपोर्ट करने वाला दुनिया का छठा देश बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget