एक्सप्लोरर

चीन के हेनान प्रांत की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत, कई लोग लापता

China Coal Mine Accident: चीन में एक बार फिर एक कोयला खदान में विस्फोट देखने को मिला है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग लापता है, जिनकी खोज जारी है.

China Coal Mine Explosion:  चीन के हेनान प्रांत में शुक्रवार को एक कोयले की खदान में दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं, छह अन्य लापता हो गए. चीन के  राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने बात की जानकारी दी है. सीसीटीवी के अनुसार, यह हादसा संभवतः कोयले और गैस विस्फोट के कारण हुआ. 

सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य चीन के हेनान प्रांत के पिंगडिंगशान शहर में स्थित कोयला खदान में  शुक्रवार को दोपहर 2:55 बजे (भारतीय समयानुसार 12:25 बजे) यह हादसा हुआ. स्थानीय अधिकारियों ने लापता व्यक्तियों की खोज और बचाव के लिए सभी प्रयास शुरू कर दिया है. दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है. 

जिम्मेदारों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

चीनी मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना इंटेक वायुमार्ग के बाहरी हिस्से में कोयले और गैस के विस्फोट के कारण हुआ. कोयला खदान के संचालन के प्रभारी लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हेनान के गवर्नर वांग काई और कार्यकारी उप गवर्नर सन सौगांग इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खुलासा किया कि विस्फोट के समय 425 लोग भूमिगत काम कर रहे थे. 

आए दिन होते हैं चीन में ऐसे हादसे 

रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने तुरंत घटना स्थल पर एक समूह को तैनात किया है, जो अभी भी काम में लगे हुए हैं. हालांकि लापता लोगों के बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.  चीन में खदान दुर्घटनाएं आम हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इनमें मरने वालों की संख्या में कमी आई है. चीन कोयले का सबसे बड़ा निर्माता और उपयोगकर्ता है.

2022 के आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि चीन में 168 खनन दुर्घटनाओं में 245 मौतें हुईं हैं. वहीं, चीन के हेईलोंगजिआंग प्रांत में कोयले की खदान में दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 13 लोग घायल हो गए. 

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: नरसंहार सुनवाई में क्या हुआ? साउथ अफ्रीका के आरोपों पर क्या कुछ बोला इजरायल, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget