एक्सप्लोरर

China Military Exercises: नाटो देशों को चीन का स्पष्ट संदेश, बढ़ते तनाव के बीच बेलारूस में शुरू किया सैन्य अभ्यास

China Military Exercises: वाशिंगटन में आयोजित हो रहे नाटो शिखर सम्मेलन के बीच चीन और बेलारूस नाटो की पूर्वी सीमा के पास सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है. इस अभ्यास को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

China Military Exercises: चीन इस सप्ताह नाटो की पूर्वी सीमा पर स्थित बेलारूस के साथ सैन्य अभ्यास कर रहा है. इसे बीजिंग और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन के बीच बढ़ते तनाव के तौर पर देखा जा रहा है. रूस के सहयोगी बेलारूस की धरती पर चीन ऐसे समय में 'आतंकवाद-रोधी' अभ्यास कर रहा है, जब नाटो गठबंधन का वाशिंगटन में शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. नाटो शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध सबसे अहम मुद्दा बना हुआ है. इस दौरान नाटो देश यूक्रेन को रक्षा उपकरण देने का एलान कर रहे हैं. 

विश्लेषकों का मानना ​​है कि शिखर सम्मेलन के समय इस तरह का सैन्य अभ्यास करके बीजिंग नाटो गठबंधन को चेतावनी दे रहा है. चीन और बेलारूस के बीच पहले भी सैन्य अभ्यास हो चुके हैं, लेकिन रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहला सैन्य अभ्यास है. दरअसल, यूक्रेन नाटो देशों का सहयोगी है, ऐसे में यह सैन्य अभ्यास काफी अहम हो गया है. 

ब्रेस्ट शहर में सैन्य अभ्यास
चीनी रक्षा मंत्रालय की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, यह सैन्य अभ्यास 8 जुलाई को ब्रेस्ट शहर में शुरू हुआ, जो पोलैंड की सीमा पर स्थित है. बयान में कहा गया है कि यह युद्धाभ्यास जुलाई महीने के मध्य तक चलेगा. फिलहाल, इस अभ्यास में कितने चीनी सैनिक शामिल हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई है. बयान में कहा गया कि दोनों देश 'युद्ध तकनीकों को बेहतर बनाने, सेनाओं के बीच सहयोग और संचार को गहरा करने' के लिए काम कर रहे हैं.

नाटो को चीन का साफ संदेश
चीन के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभ्यास 'किसी विशेष देश के खिलाफ नहीं है.' लेकिन पोलैंड के रक्षा मंत्रालय ने अभ्यास के समय को लेकर आलोचना की है. विश्लेषकों का कहना ​​है कि अभ्यास की तारीख और जगह संयोगवश नहीं चुना गया, बल्कि चीन नाटो को एक संदेश भेजना चाहता था. स्टिमसन सेंटर की विदेश नीति और रक्षा थिंक टैंक की केली ग्रिएको ने एएफपी को बताया कि 'बहुपक्षीय अभ्यासों का उपयोग अक्सर राजनीतिक संकेत भेजने के लिए किया जाता है.'

यह भी पढ़ेंः Maldives-China Relations: चीन के सामने 'गिड़गिड़ाने' को मजबूर हुए मुइज्जू, मालदीव से आई तस्वीर ने दुनिया को चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US की खतरनाक बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, जिससे ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
बमबारी के बीच अब ईरान दबाने जा रहा वो ‘नस’, ट्रंप हो जाएंगे मजबूर, दुनिया में लगेगी 'तेल की आग'
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय
अमेरिका के मुकाबले चीन को दुनियाभर में माना जा रहा बेहतर, जानें भारतीयों की क्या है राय

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget