एक्सप्लोरर

जिस वायरस से डरी है दुनिया चीन ने उसे खतरनाक नहीं माना, नई गाइडलाइंस जारी, प्रबंधन नीतियों को 'ए' से घटाकर क्लास 'बी' किया

COVID-19 cases in China: कोविड के नए नियम को लेकर ग्लोबल टाइम्स में विस्तरित रिपोर्ट छपी  है.  नई कोविड पॉलिसी 8 जनवरी से लागू होगी.

China Covid-19 Policy: चीन में कोरोना से हाल बेहाल है. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. लगातार लोग मर रहे हैं. इसी बीच चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने सोमवार देर रात घोषणा की कि COVID-19 के प्रबंधन को 8 जनवरी से क्लास A से हटाकर क्लास B कैटगरी कर दिया जाएगा. साथ ही कोविड19 के हाई रिस्क वाले जोन को सील नहीं किया जाएगा.

इसका मतलब आसान शब्दों में यह है कि बाहर से चीन में आने वाले यात्रियों को अब क्वारंटीन में नहीं रहना होगा. नए कोविड गाइडलाइन्स के मुताबिक चीन अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को फिर से खोल रहा है. इतना ही नहीं जिनपिंग सरकार ने देश के अंदर आरटी-पीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. साथ ही माइल्ड सिम्टम्स वाले मरीजों को काम पर वापस लौटने का निर्देश जारी किया गया है.

कोविड के नए नियम को लेकर ग्लोबल टाइम्स में विस्तरित रिपोर्ट छपी  है.  नई कोविड पॉलिसी 8 जनवरी से लागू होगी. बहुत सारे बदलाव के साथ ही चीन ने COVID-19 का नाम भी बदल दिया है. महामारी की शुरुआत में इसे मुख्य रूप से  कोरोनावायरस निमोनिया का नाम दिया गया था क्योंकि अधिकांश रोगियों में निमोनिया के लक्षण दिखाई दिए थे. 

यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चीन सरकार की ओर से जारी नियमों में कहा गया है कि सभी एयरलाइनों को ऑन-बोर्ड महामारी की रोकथाम में अच्छा काम करना जारी रखना चाहिए और यात्रियों को बोर्डिंग करते समय मास्क पहनना चाहिए. ट्रैवल प्लेटफॉर्म qunar.com के डेटा से पता चला है कि चीन की ओर से कोविड-19 उड़ान प्रतिबंधों में छूट की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय एअर टिकटों की सर्च में 7 गुना बढ़ोत्तरी हुई है. थाईलैंड, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा को लेकर भारी संख्या में एअर टिकट सर्च किए गए हैं.

होटलों की बुकिंग बढ़ी

दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय होटलों की बुकिंग की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ी है. qunar.com के आंकड़ों के मुताबिक, मकाओ, हांगकांग जैसे देश घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद हैं. फिलीपींस, फ्रांस और थाईलैंड जैसे विदेशी क्षेत्रों में होटल बुकिंग अधिक है. फिलीपींस के होटलों के लिए बुकिंग दोगुनी से अधिक हो गई है. बता दें कि कोविड (Covid-19) नियमों में अचानक छूट देने के बाद से नए वेरिएंट से संक्रमण के मामलों में काफी तेजी आई है. कोरोना से लाखों लोगों की मौत की संभावना जताई गई है.

तो क्या वायरस खतरनाक नहीं

जिनपिंग सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी से किनारा करना और नई गाइडलाइंस जारी करना इस ओर इशारा कर रहा है कि कोरोना का सब वेरिएंट से संक्रमण का ज्यादा खतरा नहीं है. अब इसका आंतक चीन में कम हो गया है जो कि दुनियाभर के लिए अच्छी खबर हो सकती है. हालांकि सब वेरिएंट को लेकर संशय की स्थिति अभी भी बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget