एक्सप्लोरर

'बिकनी किलर' Charles Sobhraj ने जेल से छूटते ही खुद को बताया बेकसूर, कहीं ये 5 बड़ी बातें

Charles Sobhraj Case: चार्ल्स शोभराज को रिहाई के बाद फ्रांस भेज दिया गया. नेपाल में कोई सुरक्षित ठिकाना न मिलने की वजह से उसे एक दिन की देरी से रिहा किया.

Charles Sobhraj Case: 70 के दशक में कई हत्याओं को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज ने जेल से रिहा होने के बाद कहा कि उसे अच्छा लग रहा है. फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को उसकी स्वास्थ्य समस्याओं और बढ़ती उम्र की वजह से छोड़ा गया है. शोभराज ने जेल से छूटने के साथ ही खुद को बेकसूर बताते हुए नेपाल सरकार समेत कई लोगों पर मुकदमा करने की बात भी कही. आइए जानते हैं जेल से छूटने के बाद चार्ल्स शोभराज ने और क्या-क्या बातें कहीं...

शोभराज ने कहीं ये 5 बड़ी बातें

  • चार्ल्स शोभराज ने रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे बहुत से काम करने हैं. मुझे बहुत से लोगों के साथ नेपाल सरकार के खिलाफ मुकदमा करना है. 
  • गलत तरीके से सीरियल किलर के तौर पर पेश किए जाने के सवाल पर शोभराज ने कहा कि हां...हां... मेरे साथ ऐसा ही किया गया.
  • शोभराज ने कहा कि जब मुझे जेल में डाला गया, मैंने कुछ भी नहीं किया था. मुझे गलत तरीके से फंसाते हुए बिना कुछ किए ही जेल में डाल दिया गया.
  • 'बिकनी किलर' के नाम से मशहूर चार्ल्स ने कहा कि मैं उन सभी मामलों में बेकसूर था, तो मुझे अच्छा या बुरा महसूस नहीं हो रहा है. मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं. मेरे खिलाफ मामले जाली सबूतों के आधार पर तैयार किए गए थे.
  • 2007 में न्यूज एजेंसी AFP से बातचीत में नेपाल की जेल में करीब दो दशकों से सजा काट रहे शोभराज ने कहा था कि मैंने सच में ऐसा कुछ भी नहीं किया और मैं सोचता हूं कि जेल से बाहर आ जाऊंगा.

जिस पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार किया, वो भी रिहाई से खुश

चार्ल्स शोभराज को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले नेपाली पुलिस अधिकारी गणेश केसी ने 'बिकनी किलर' की रिहाई पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि चार्ल्स शोभराज को एक वरिष्ठ नागरिक होने की नाते रिहाई मिलना बड़ी बात है. इससे नेपाल की न्याय व्यवस्था की वरिष्ठ नागरिकों के लिए संवेदनशीलता और मानवाधिकारों के लिए हमारे समर्पण को दिखता है.

रिहाई के बाद भेजा गया फ्रांस

चार्ल्स शोभराज को रिहाई के बाद फ्रांस भेज दिया गया. नेपाल में कोई सुरक्षित ठिकाना न मिलने की वजह से उसे एक दिन की देरी से रिहा किया. 2003 से नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले शोभराज पर हत्या का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ था. माना जाता है कि चार्ल्स शोभराज ने 70 के दशक में करीब 20 लोगों की हत्याएं की थीं. इसी के बाद उसे सीरियल किलर के तौर पर जाना गया. इतना ही नहीं, पश्चिमी देशों के नागरिकों को निशाना बनाने के बाद वो उनकी पैसे और जूलरी लूट लेता था.

ये भी पढ़ें:

Charles Sobhraj :'चार्ल्स शोभराज की गिरफ्तारी फिल्म की शूटिंग जैसी लगी थी', चश्मदीद ने याद की 1986 की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget