एक्सप्लोरर

फेसबुक, एप्पल, एमेजॉन और गूगल के सीईओ से अमेरिकी सांसदों ने की पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी संसद की अविश्वास उपसमिति (एंटीट्रस्ट सबकमेटी) के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस पेशी में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स सांसदों ने चारों कंपनी के सीईओ से कई कड़े सवाल पूछे

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया की 4 सबसे बड़ी कंपनियों के सीईओ को अमेरिकी संसद की कमेटी के सामने पेश होना पड़ा. गूगल, एमेजॉन, एप्पल और फेसबुक के सीईओ बुधवार को अपनी ताकत के गलत इस्तेमाल के आरोप के खिलाफ अमेरिकी कांग्रेस की एक समिति के सामने सफाई देनी पड़ी. इन कंपनियों पर आरोप है कि ये अपनी ताकत के दम पर अपने प्रतिस्पर्धियों को दबा रहे हैं.

अपनी ताकत के गलत इस्तेमाल से विस्तार करने का आरोप

अमेरिकी संसद की अविश्वास उपसमिति (एंटीट्रस्ट सबकमेटी) के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस पेशी में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स सांसदों ने चारों कंपनी के सीईओ से कई कड़े सवाल पूछे. चारों कंपनियों से अलग-अलग मामलों में सवाल पूछे गए.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस उपसमिति के अध्यक्ष डेविड सिसिलाइन (डेमोक्रेट) ने कहा कि इस मामले में एक साल से चली आ रही जांच में पाया गया है कि इन बड़ी कंपनियों ने अपने विस्तार के लिए अपनी ताकत का विध्वंसक तरीके से इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि इन कंपनियों ने बाजार में अपना एकाधिकार बनाया है और इन पर कार्रवाई जरूरी है.

हालांकि, सुंदर पिचाई (गूगल), जेफ बेजॉस (एमेजॉन), टिम कुक (एप्पल) और मार्क जकरबर्ग (फेसबुक) ने किसी भी तरह के गलत कामों से इंकार किया और कहा कि वह सब कुछ अमेरिकी मूल्यों को ध्यान में रखते हुए कर रहे हैं.

रिपब्लिकन सांसदों ने लगाया राजनीतिक भेदभाव का आरोप

एप्पल पर आरोप है कि यह अपने एप स्टोर पर थर्ड पार्टी एप्लिकेशन्स पर अपनी खुद की एप्लिकेशन्स को तरजीह देती है, जिसे प्रतिस्पर्धा के खिलाफ माना गया. इसी तरह सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनी फेसबुक पर अपनी ताकत का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप जैसे अपने प्रतिद्वंदियों को खरीदने का आरोप लगा.

वहीं रिपब्लिकन सांसदों ने आरोप लगाया कि ये टेक दिग्गज कंजर्वेटिव विचारों के खिलाफ काम कर रही है और उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाती रही है.

ये भी पढ़ें

दुनियाभर में कोरोना का आतंक, पिछले 24 घंटे में 2.80 लाख मामले बढ़े और 6649 लोगों की मौत

Coronavirus: अमेरिका में 10 दिनों में 10 हजार मौतें, 2 महीने बाद एक दिन में हुई 1400 से ज्यादा मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget