एक्सप्लोरर

Canada Plane Crash: कनाडा में मजदूरों को ले जा रहा प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत, जाने ताजा हालात

Canada Plane Crash: कनाडा के सुदूर उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र फोर्ट स्मिथ के पास मंगलवार (23 जनवरी) को एक छोटा एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया.

Canada Plane Crash: कनाडा के सुदूर उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र फोर्ट स्मिथ के पास मंगलवार (23 जनवरी) को एक छोटा एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. एयरक्राफ्ट का फोर्ट स्मिथ के पास उड़ान भरने के बाद यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया. इसके बाद श्रमिकों को ले जा रहा एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई.

कनाडा में क्रैश हुआ प्लेन खनन कंपनी रियो टिंटो की डियाविक हीरा खदान की ओर जा रहा था. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 8:50 बजे (स्थानीय समय) फोर्ट स्मिथ के पास उड़ान भरी. हालांकि, इसके कुछ देर बाद उसका संपर्क टूट गया. दुर्घटना के बाद प्लेन को खोजा गया, जिसके बाद प्लेन स्लेव नदी के पास पाया गया.

हमारी कंपनी को काफी नुकसान हुआ- रियो टिंटो के मुख्य कार्यकारी
प्लेन के मालिक नॉर्थवेस्टर्न एयर लीज ने कहा कि उसके बेड़े में दो प्रकार के ब्रिटिश एयरोस्पेस जेटस्ट्रीम मॉडल हैं, दोनों की क्षमता 19 यात्रियों की है. इस पर एक बयान में रियो टिंटो के मुख्य कार्यकारी जैकब स्टॉशोल्म ने कहा दुर्घटना से कंपनी को काफी नुकसान हुआ है. स्टॉशोल्म ने कहा, "हम अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हादसे के पीछे की वजह क्या थी. इसके लिए हम जांच टीम की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं. कैनेडियन सशस्त्र बलों के एक सार्वजनिक मामलों के अधिकारी मैक्सिम क्लिच ने रॉयटर्स के हवाले से कहा कि बचाव और खोज अभियान के लिए रॉयल कैनेडियन वायु सेना के तीन स्क्वाड्रन को घटनास्थल पर भेजा गया था.

दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना
नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज प्रीमियर आरजे सिम्पसन ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, "भारी मन से मैं उन लोगों के परिवारों, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो आज फोर्ट स्मिथ के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुए नॉर्थवेस्टर्न एयर विमान में सवार थे."

रॉयटर्स के मुताबिक, नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज के मुख्य कोरोनर गार्थ एगेनबर्गर ने मौतों की पुष्टि की, लेकिन कहा कि जब तक परिवार के सदस्यों को सूचित नहीं किया जाता तब तक अधिकारी अधिक जानकारी नहीं देंगे.

ये भी पढ़ें:Canada Study Permit: कनाडा ने विदेशी छात्रों पर क्यों लगाया प्रतिबंध, क्या भारतीय छात्रों पर पड़ेगा इसका असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के दो साल पूरे, घटना के बारे में जानें क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के हुए 2 साल, घटना पर जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget