एक्सप्लोरर

Canada Hindu Temple: कनाडा में एक और हिंदू मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़, लिखा- पंजाब इज नॉट इंडिया...

Hindu Temple Vandalized Canada: कनाडा में खालिस्तान चरमपंथियों ने एक और हिन्दू मंदिर को निशाना बनाया है. इस बार चरमपंथियों ने ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में स्थित दुर्गा मंदिर को निशाना बनाया है.

Hindu Temple In Canada: कनाडा में खालिस्तान चरमपंथियों द्वारा लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर का है, जहां एक मंदिर के बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी स्लोगन के साथ उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है. ताजा मामला अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के वैंकूवर में भारत के वाणिज्य दूतावास को "बंद" करने की धमकी से एक दिन पहले आया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जिस मंदिर पर हमला हुआ है वह माता भामेश्वरी दुर्गा मंदिर है. यह घटना गुरुवार सुबह की है. जब रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) को मंदिर को हुए नुकसान के बारे में सूचना मिली . मंदिर प्रबंधन के एक सदस्य, रोहित ने मीडिया को बताया कि मंदिर की बाहरी दीवार पर बने भित्तिचित्र को हटा दिया गया है. 

गौरतलब है कि इससे पहले ओटावा में भारत के उच्चायोग ने कनाडा के विदेश मंत्रालय ग्लोबल अफेयर्स कनाडा को वैंकूवर में अपने राजनयिक परिसर के लिए कथित खतरे के बारे में सूचित किया था . दरअसल,  अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के समर्थकों ने शुक्रवार को वैंकूवर वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आह्वान किया था.  हालांकि इससे एक दिन पहले  खालिस्तान चरमपंथियों द्वारा मंदिर पर निशाना बनाया गया. 

बता दें कि इससे पहले अगस्त में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में ही एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया था. इसके आरोप भी खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे. ऐसा इसलिए क्योंकि मंदिर के गेट पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर चिपकाए गए थे.  बता दें कि, जिस खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर मंदिर के बाहर लगाए गए हैं उसकी इसी साल 18 जून को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसे भारत सरकार ने डेजिग्नेटेड आतंकी घोषित किया था.

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023 in Delhi: स्पेन के प्रेसिडेंट हुए कोविड संक्रमित, जी-20 में नहीं होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget