एक्सप्लोरर

Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में फिर निशाने पर आया हिंदू मंदिर, खालिस्तान समर्थकों ने की तोड़फोड़

Khalistan Hindu Temple Attack: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ कर उसके दरवाजे पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए.

Canada Hindu Temple: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक बार फिर से खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है. शनिवार की रात खालिस्तानियों ने पहले तो मंदिर में तोड़फोड़ की और इसे नुकसान पहुंचाया. इसके बाद जाते वक्त मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए. खालिस्तानियों की ये पूरी करतूत पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

पोस्टर में लिखा गया है कि कनाडा 18 जून को हुई हत्या में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है. मंदिर के दरवाजे पर लगाए गए पोस्टर में हरदीप सिंह निज्जर की तस्वीर है. दरअसल, जून के महीने में ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे शहर में हरदीप सिंह की हत्या कर दी गई. खालिस्तानियों ने आरोप लगाया है कि हरदीप को ठिकाने लगाने में भारत का हाथ है, लेकिन कनाडा ने ये मानने से इनकार कर दिया है. 

कौन था हरदीप सिंह निज्जर? 

दरअसल, हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के सर्रे शहर में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था. 18 जून की शाम दो अज्ञात लोगों ने गुरुद्वारा परिसर में हरदीप सिंह की हत्या कर दी. हरदीप गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख होने के अलावा खालिस्तानी अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का भी प्रमुख था. वह कनाडा में भारत विरोधी एजेंडा चलाने वाले मुख्य अलगाववादियों में से एक था. 

हरदीप की हत्या के बाद खालिस्तान समर्थकों ने भारत को इसका जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया. हालांकि, हरदीप के करीबी रहे एक व्यक्ति ने खुलासा किया है कि कनाडा की एजेंसियों ने भारत से उसकी जान को खतरा होने की बात को नकार दिया है. कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही हरदीप को बता दिया था कि उसे निशाना बनाया जा सकता है. इसलिए वह अपनी लोकेशन बदलते रहे. 

मंदिर हमले की तीसरी घटना

वहीं, कनाडा में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की इस साल में ये तीसरी घटना है. 31 जनवरी को ही कनाडा के ब्रैम्पटन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी. इसके ऊपर भारत-विरोधी बातें भी लिखी गईं. खालिस्तानियों की इस हरकत से वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच खासा नाराजगी थी. ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने उस वक्त मंदिर की दीवारों पर लिखे गए भारत-विरोधी नारों की आलोचना की थी. 

इस साल अप्रैल में ही कनाडा के ओंटारियो में भी एक हिंदू मंदिर खालिस्तानियों के निशाने पर आया था. इस पर भी भारत-विरोधी नारों को लिखा गया. पुलिस की तरफ से एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया था, जिसमें दो लोगों को मंदिर की दीवार पर स्प्रे पेंट के जरिए भारत विरोधी नारा लिखते हुए देखा गया. 

यह भी पढ़ें: कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, काले कपड़े पहने लोगों ने दीवारों पर लिखे भारत विरोधी शब्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget