एक्सप्लोरर

कनाडा में संदिग्ध आतंकी हमला, हमलावर ने गाड़ी भीड़ पर चढ़ाई, पांच घायल

पुलिस के मुताबिक इसके बाद ट्रक में सवार शख्स उसे लेकर एडमोंटन के दूसरे इलाके में लेकर भागने लगा.

मांट्रियल: कनाडाई पुलिस ने एक अधिकारी को चाकू घोंपने और चार अन्य पैदल यात्रियों को घायल करने के संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया. इन हिंसक घटनाओं की जांच 'आतंकी हमले' के तौर पर की जा रही है.

पुलिस ने कहा कि एडमोंटन शहर में एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर कल शाम आपराधिक घटनाओं का यह दौर शुरू हुआ और कुछ घंटों तक चलता रहा. पुलिस के पीछा करने के दौरान किराये के ट्रक के एक ड्राइवर ने कई पैदल यात्रियों को कुचल दिया.

एडमोंटन शहर के पुलिस प्रमुख रोड नेच्ट ने कहा, 'अभी, हम यह मानकर चल रहे हैं कि यह एक व्यक्ति है जिसने अकेले यह कृत्य किया, लेकिन जांच अभी शुरुआती दौर में है.'' पुलिस ने एक बयान में कहा कि कार्रवाई और मौके पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर इन घटनाओं की जांच 'आतंकवादी घटना' के तौर पर की जा रही है.

पुलिस ने कहा कि रात करीब सवा आठ बजे एक तेज रफ्तार सफेद चेवी मालीबु कार ने एडमोंटन स्टेडियम के बाहर पुलिस बैरीकेड में टक्कर मार दी. इस घटना के वक्त स्टेडियम में कनाडाई फुटबॉल लीग का खेल चल रहा था.

इस हादसे की चपेट में वहां अपनी पुलिस कार के बाहर खड़ा एक पुलिसकर्मी आ गया. टक्कर की वजह से वह हवा में करीब 15 फीट उछल गया.

पुलिस ने एक बयान में कहा, ''करीब 30 साल की उम्र का एक शख्स इसके बाद गाड़ी से निकला और उसने पुलिसकर्मी पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया.'' संदिग्ध इसके बाद पैदल ही मौके से फरार हो गया. पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आधी रात के करीब पुलिस ने किराये पर लिये गये एक ट्रक को रोका तो पाया कि चालक का लाइसेंस वैसा ही है जैसा कार चालक का था.

पुलिस के मुताबिक इसके बाद ट्रक में सवार शख्स उसे लेकर एडमोंटन के दूसरे इलाके में लेकर भागने लगा.

इसमें कहा गया, ''पुलिस द्वारा ट्रक का पीछा करने के दौरान ट्रक चालक ने जानबूझकर रास्ते में आने वाले पैदल यात्रियों को कुचलने की कोशिश की.'' इसमें कहा गया कि , ''फिलहाल, यह माना जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया.'' रास्ते में ट्रक पलट गया और इसके बाद ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स एडमोंटन का रहने वाला 30 वर्षीय व्यक्ति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget