एक्सप्लोरर

बुलबुल तूफान से बांग्लादेश में तबाही: दस की मौत, 21 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए

बांग्लादेश के अधिकारी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में मछलियां पकड़ने की नौकाओं और ट्रॉलरों पर रोक के साथ ही नदियों में नौकाओं के आवागमन पर पहले ही अस्थायी रोक लगा चुके हैं.

ढाकाः बांग्लादेश में रविवार को चक्रवात 'बुलबुल' के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई. चक्रवात से होने वाली तबाही की आशंका को देखते हुए निचले इलाकों में रह रहे 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. चक्रवात के कारण हवाएं 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगीं जिसके कारण अधिकारियों को 21 लाख से अधिक लोगों को निचले इलाकों से बाहर निकालना पड़ा.

निजी समाचार चैनलों ने अनाधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि चक्रवात बुलबुल के कारण दस लोगों की जान चली गई. बहरहाल, आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने केवल आठ लोगों की मौत की पुष्टि की.

आपदा प्रबंधन मंत्रालय के सचिव शाह कमाल ने बताया, ''हमारे तटों पर चक्रवात के पहुंचने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें से अधिकतर लोगों की मौत छह तटीय जिलों में घर ढहने और पेड़ गिरने के कारण हुई.'' अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के कारण सैकड़ों घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

नदियों में नौकाओं के आने जाने पर रोक

बांग्लादेश के अधिकारी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में मछलियां पकड़ने की नौकाओं और ट्रॉलरों पर रोक के साथ ही नदियों में नौकाओं के आने जाने पर पहले ही अस्थायी रोक लगा चुके हैं.

बीडीन्यूज24डॉटकॉम ने खबर दी कि स्वास्थ्य निदेशालय के स्वास्थ्य आपातकाल संचालन केंद्र और नियंत्रण कक्ष ने रविवार को आठ लोगों के मौत की पुष्टि की.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के दौरान पेड़ों के उखड़ने के कारण खुलना के दिघालिया और डाकोप उपजिले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पतुआखाली में एक घर पर पेड़ गिरने के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई.

'कमजोर हो रहा है चक्रवात'

चक्रवात के कारण सैकड़ों मकान और कई हेक्टेयर फसल तबाह हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के कारण जितनी तबाही होने की आशंका थी, उससे कम नुकसान हुआ है.

बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को एक विशेष बुलेटिन में बताया कि चक्रवात कमजोर हो गया है और इसने भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम खुलना तट से ''गुजरना शुरू कर'' दिया है.

आपदा मंत्रालय के सचिव कमाल ने बताया कि शुरुआत में 5000 आश्रय गृहों में 14 लाख लोगों को रखने की योजना थी लेकिन शनिवार आधी रात को यह संख्या बढ़कर 21 लाख हो गई.

चक्रवात के कारण 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. यह चक्रवात ऐसे समय में आया है जब पूर्णिमा आने वाली है. पूर्णिमा में समुद्र का जलस्तर बढ़ जाता है. ऐसे में चक्रवात आने के कारण तबाही की आशंका पैदा हो गई. चक्रवात गंगासागर के किनारे टकराया और यह 'खुलना' क्षेत्र की ओर बढ़ा जिसमें सुंदरवन भी आता है.

चक्रवात ‘बुलबुल’ से पश्चिम बंगाल में 7 लोगों की मौत, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget