एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर के बाद बच्चे-बच्चे की जुबान पर BSF का नाम', बोले बीएसएफ के डीजी

BSF DG Daljit Singh Chaudhary: BSF के डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने सोमवार (2 जून) को यूएन पीसकीपिंग फोर्स का हिस्से बनने वाली बीएसएफ की टीम को अफ्रीकी देश कांगो रवाना करते हुए संबोधित किया.

Operation Sindoor BSF: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के सीमा-प्रहरियों ने जो सराहनीय कार्य किया, उसके चलते आज बच्चे-बच्चे की जुबान पर बीएसएफ (BSF) का नाम है. ये मानना है बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के डीजी दलजीत सिंह चौधरी का.

दलजीत चौधरी के मुताबिक, बीएसएफ के महिला और पुरुष, दोनों जवानों ने ऐसा कार्य कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को एक अलग पहचान मिली है. सोमवार (2 जून, 2025) को डीजी, यूएन पीसकीपिंग फोर्स का हिस्सा बनने वाले बीएसएफ के दल को अफ्रीकी देश कांगो रवाना करने के दौरान संबोधित कर रहे थे. इस दल में कुल 160 बीएसएफ प्रहरी शामिल हैं, जिनमें 25 महिलाएं भी हैं.

ऑपरेशन सिंदूर में सेना के साथ BSF के मिलाया कंधे से कंधा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ ने भारतीय सेना के कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तान में आतंकी कैंप और पाक रेंजर्स की चौकियों को तबाह किया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, बीएसएफ को सियालकोट में मौजूद हिजबुल मुजाहिदीन के दो बड़े टेरर कैंप को नेस्तनाबूद करने की जिम्मेदारी मिली थी. ये दोनों कैंप, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 6-7 मई को बर्बाद किए नौ टेरर कैंप में शामिल थे.

BSF ने पाक चौकियों और घुसपैठ करने के वाले आतंकियों को किया ढेर

टेरर कैंपों को तबाह करने के साथ ही बीएसएफ ने पाक रेंजर्स की 100 से ज्यादा चौकियों को अपनी गोलाबारी में जबरदस्त नुकसान पहुंचाया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन चौकियों से न केवल युद्धविराम का उल्लंघन हो रहा था बल्कि आतंकियों को घुसपैठ कराने में भी मदद करा रही थी. इस दौरान बीएसएफ ने सांबा सेक्टर में सात आतंकियों को घुसपैठ के दौरान ढेर किया था.

पाकिस्तानी चौकियों पर बीएसएफ ने की जबरदस्त बमबारी

बीएसएफ ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर भी थलसेना के साथ मिलकर पाकिस्तानी चौकियों पर जबरदस्त बमबारी की थी. एलओसी की अग्रिम चौकियों पर थलसेना के साथ बीएसएफ की कंपनियों भी तैनात थी. पिछले महीने जब एबीपी न्यूज की टीम ने एलओसी का दौरा किया था, तब बीएसएफ की आर्टिलरी (तोपखाने) से जुड़े जवानों से खास मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल होने पर खास बातचीत की थी.

थलसेना प्रमुख ने BSF के कार्यों की सराहना की

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ की सराहनीय कार्यों के लिए खुद थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने तारीफ की थी. जनरल द्विवेदी ने कई बीएसएफ अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया है. वहीं, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से सटे बॉर्डर पर भी बीएसएफ ने पाकिस्तान के ड्रोन अटैक को विफल करने में अहम भूमिका निभाई थी.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget