एक्सप्लोरर

British PM Boris Johnson: बोरिस जॉनसन ने पूर्व मुख्य सहयोगी के दावों का किया खंडन, कहा- 'लॉकडाउन पार्टी' पर नहीं बोला था झूठ

Boris Johnson: बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को अपने पूर्व मुख्य सहयोगी के दावों का "स्पष्ट रूप से" खंडन किया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान आयोजित डाउनिंग स्ट्रीट पार्टी के बारे में संसद में झूठ बोला था.

Boris Johnson Denies Lying About Lockdown Party: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) का बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वह लॉकडाउन के दौरान पार्टी करते दिख रहे हैं. ब्रिटेन में वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है. जॉनसन इसके लिए संसद में माफी भी मांग चुके हैं. इस बीच, बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को अपने पूर्व मुख्य सहयोगी के दावों का "स्पष्ट रूप से" खंडन किया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान आयोजित डाउनिंग स्ट्रीट पार्टी के बारे में संसद में झूठ बोला था. 

सेल्फ आइसोलेशन में रहने के बाद जॉनसन पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए. जॉनसन से सवाल किया गया कि अगर आंतरिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने झूठ बोला था तो वह इस्तीफा देंगे. ब्रिटिश पीएम ने इस सवाल को टाल दिया. जॉनसन आरोपों से जूझ रहे हैं कि उन्होंने और उनके कर्मचारियों ने कोविड प्रतिबंधों के दौरान पार्टी में भाग लिया था. खुलासे से लोगों में रोष है. मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी भी बोरिस जॉनसन पर हमलावर है. जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट गार्डन में 20 मई, 2020 को हुई पार्टी के लिए माफी मांगी है. पिछले हफ्ते संसद को उन्होंने बताया कि उन्होंने सोचा कि यह एक "वर्क इवेंट" था.

ब्रिटिश पीएम के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार डोमिनिक कमिंग्स, जो 2020 के अंत में डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ने के बाद से जॉनसन के खिलाफ प्रतिशोध की लड़ाई लड़ रहे हैं, ने कहा कि उन्होंने उस समय अपने तत्कालीन बॉस को इस घटना के बारे में चेतावनी दी थी. बोरिस जॉनसन ने कहा कि मैं आपको स्पष्ट रूप से बता सकता हूं कि किसी ने मुझे नहीं बताया, किसी ने नहीं कहा कि यह कुछ ऐसा था जो नियमों के खिलाफ था. सच कहूं तो मैं सोच भी नहीं सकता कि धरती पर इसे आगे बढ़ने की इजाजत क्यों दी गई होगी?

ये भी पढ़ें- Covid-19: वैश्विक पर्यटन पर कोरोना ने डाला गहरा असर, UN एजेंसी ने कहा- 2024 से पहले हालात सुधरने के नहीं आसार 

Air India Curtail Operations: अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर आज से 5जी की शुरुआत, एयर इंडिया ने रद्द की कई फ्लाइट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा
'परमाणु हथियार कभी...', ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, युद्ध को लेकर क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget