एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन पर प्रतिबंध लगाएगा ब्रिटेन, PM बोरिस जॉनसन का ऐलान

जॉनसन ने रूस को ‘स्विफ्ट’ भुगतान मंच से हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का भी आह्वान किया ताकि रूसी सरकार को अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य देशों के नेताओं से कहा कि यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला करने के लिए, उनका देश शीघ्र ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाएगा. नाटो नेताओं की डिजिटल माध्यम से हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा कि उनकी सरकार, शीत युद्ध के बाद की वैश्विक व्यवस्था को पलटने के लिए “खोई हुई जमीन वापस पाने के वास्ते चलाये जा रहे अभियान पर” रूस के नेताओं के विरुद्ध निजी तौर पर पाबंदी लगाएगी. 

जॉनसन ने रूस को ‘स्विफ्ट’ भुगतान मंच से हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का भी आह्वान किया ताकि रूसी सरकार को अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके. बता दें कि इससे पहले एयरोफ्लोत की उड़ानों पर ब्रिटेन के प्रतिबंधों के बाद रूस के नागर विमानन प्राधिकरण ने अपने हवाई क्षेत्र में ब्रिटिश उड़ानों पर पाबंदी लगा दी. स्थिति यह है कि पूरे यूरोप और पश्चिम में तनाव बना हुआ है.

कनाडा भी लगाएगा प्रतिबंध
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी व्लादिमीर पुतिन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की कि कनाडा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगाएगा. उनका कहना है कि वह रूस को स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली से रोकने का समर्थन करते हैं.

अमेरिका भी लगाएगा प्रतिबंध
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगाने में अमेरिका, यूरोपीय संघ में शामिल होगा. बता दें कि अमेरिका पहले भी रूस पर कई प्रतिबंध लगा चुका है लेकिन रूस किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: युद्ध के मैदान में रूसी सैनिक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Russia Ukraine War: जंग के मैदान में अकेला खड़ा यूक्रेन, अमेरिका ने क्यों पीछे खींच लिए पैर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget