एक्सप्लोरर

UK PM Race: भारतीय मूल के ऋषि सुनक के खिलाफ बोरिस जॉनसन ने खोला मोर्चा, कहा- किसी का भी समर्थन करें, लेकिन...

UK PM Race: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस के लिए हुई दो राउंड की वोटिंग में भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने बढ़त बनाई हुई है. इस बीच बोरिस जॉनसन ने बड़ा बयान दिया है.

UK PM Race: भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं. इस बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनसन ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों से यहां तक कह दिया कि ‘‘किसी का भी समर्थन कीजिए, लेकिन ऋषि सुनक का नहीं.’’ सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के जॉनसन ने 7 जुलाई को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. अब उनकी जगह नेता के चुनाव को लेकर प्रक्रिया चल रही है.

दो राउंड की वोटिंग में सुनक ने बढ़त बनाई हुई है. गुरुवार को उन्होंने दूसरे राउंड की वोटिंग में सबसे अधिक 101 वोट हासिल की थी. उनके साथ चार और उम्मीदवार पीएम पद की रेस में बचे हैं.  दूसरे राउंड की वोटिंग में भारतीय मूल की एटॉर्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन सबसे कम 27 वोट मिले. वह इस दौड़ से बाहर हो गई हैं.

पेनी मोरडुएंट को 83, विदेश मंत्री लिज ट्रस को 64, पूर्व मंत्री केमी बाडेनोक को 49 वोट और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता टॉम टुगेनडैट को 32 वोट मिले हैं. पहले राउंट की वोटिंग में भी सुनक को सबसे अधिक 88 वोट मिले थे. वहीं वाणिज्य मंत्री पेनी मोर्डेंट को 67, लिज ट्रस को 50, केमी बडेनोच को 40, टॉम तुगेंदत को 37 वोट मिले और सुएला ब्रैवरमैन को 32 वोट मिले थे. बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान के अगले पांच चरण पूरे होने के साथ आगामी गुरुवार तक केवल 2 नेता इस दौड़ में रह जाएंगे.

क्या बोले बोरिस जॉनसन?
‘द टाइम्स’ अखबार की खबर में कहा गया है कि बोरिस जॉनसन ने पार्टी का नेतृत्व हासिल करने की दौड़ में पिछड़ गए नेताओं से अनुरोध किया है कि वे पूर्व वित्त मंत्री और चांसलर सुनक का समर्थन नहीं करें.

एक सूत्र ने बताया कि जॉनसन विदेश मंत्री लिज ट्रस का समर्थन कराने को इच्छुक नजर आ रहे हैं, जिनका अनुमोदन उनके (जॉनसन के) कैबिनेट सहयोगियों जैकब रीस-मोग और नैडीन डोरिस ने किया है. जॉनसन ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर पेनी मोरडाउंट के लिए भी कथित तौर पर विकल्प खुले रखे हैं. मोरडाउंट मंत्री हैं.

इस बीच, जॉनसन के एक सहयोगी ने इस दावे को खारिज कर दिया कि वह (जॉनसन) सुनक के अलावा किसी को भी अपना उत्तराधिकारी बनते देखना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि निवर्तमान प्रधानमंत्री सुनक के विश्वासघात करने से नाराज हैं.

वहीं, सुनक (Rishi Sunak) के खेमे ने इन सुझावों को तवज्जो नहीं देने की कोशिश की कि उनका मजबूत समर्थन टोरी सांसदों के अतिरिक्त नहीं है. सुनक का समर्थन कर रहे टोरी सांसद रिचर्ड होल्डेन ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हम आगे बढ़ेंगे. ’’

Sri Lanka Political Crisis: गोटाबाया राजपक्षे सिंगापुर भागे तो एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, भाईयों के देश छोड़ने पर लगाई रोक

Pope Francis: पोप फ्रांसिस की अनोखी पहल, पहली बार बिशप एडवाइजरी कमेटी में महिलाओं को किया नामित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget