एक्सप्लोरर

ब्रिटेन ने लगाया चीन के चार अधिकारियों पर प्रतिबंध, उइगरों के मानवाधिकार उल्लघंन को लेकर लिया फैसला

ब्रिटेन सरकार ने चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में एक बड़ा फैसला लिया है. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने घोषणा की है कि मानवाधिकार उल्लंघन के दोषी चीन सरकार के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

लंदनः यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका की तरह ब्रिटेन सरकार ने चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में सोमवार को चीन सरकार के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने घोषणा की कि ‘‘घोर मानवाधिकार उल्लंघनों के दोषियों’’ के खिलाफ प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ समन्वय के तहत उठाया गया कदम है.

ब्रिटेन पहली बार चीन के चार सरकारी अधिकारियों और शिनजियांग के एक सुरक्षा निकाय पर यात्रा और वित्तीय प्रतिबंध लगाएगा. राब ने कहा, ‘‘हम अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ समन्वय करते हुए मानवाधिकार उल्लंघन के लिए जिम्मेदार लोगों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं.’’

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई रणनीतिक नीति संस्थान ने इस बात का खुलासा किया है कि साल 2017 के बाद से चीन ने 65 फीसदी मस्जिदों और 58 फीसदी महत्वपूर्ण इस्लामिक स्थलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, जबकि काश्गर में 70 फीसदी मस्जिदों को ध्वस्त कर दिया गया है. वहीं, उइगर एक्सपर्ट इस संख्या को 80 फीसदी बता रहे हैं. कई उइगर स्कॉलर्स भी 2017 में गायब हो गए, जिनका बाद में पता नहीं चल पाया.

फिलहाल सिचुआन यूनिवर्सिटी के 'पब्लिक ओपिनियन क्राइसिस' नाम से जारी एक डॉक्यूमेंट में गांसु, निंगजिया, किन्हाई, शिनजियांग, तिब्बत, इनर मंगोलिया, हेबेई और सिचुआन में मस्जिदों, मीनारों और गुंबदों जैसी लगभग 10,000 मुस्लिम संरचनाओं के विध्वंस की जानकारी दी गई है.

इसे भी पढ़ेंः बीजेपी के घोषणापत्र में किए वादों पर जमकर बरसीं ममता, कहा- चुनाव के बाद ये नजर नहीं आएंगे

दिल्ली के सराय काले खां में तनाव बरकरार, ज्वॉइंट कमिश्नर-डीसीपी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में तोड़ा गया मंदिर, गुस्से में भारत, कहा - 'दोषियों के खिलाफ...'
पाकिस्तान में तोड़ा गया सैकड़ों साल पुराना मंदिर, भारत सरकार की दो टूक
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
नेपाल बाढ़: भारत भेज रहा तेजी से मदद, 5वां विमान 5.5 टन दवाओं की खेप लेकर पहुंचा
नेपाल बाढ़: भारत भेज रहा तेजी से मदद, 5वां विमान 5.5 टन दवाओं की खेप लेकर पहुंचा
'रिच डैड, पुअर डैड' के लेखक पर अरबों का कर्ज, अमीर बनने का बताते हैं फॉर्मूला
'रिच डैड, पुअर डैड' के लेखक पर अरबों का कर्ज, अमीर बनने का बताते हैं फॉर्मूला

वीडियोज

यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल
युद्ध लंबा चला तो बिगड़ेगी अर्थव्यवस्था? विश्लेषकों का विश्लेषण
2027 की लड़ाई...अब 'सिंडिकेट' पर आई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car

Embed widget