एक्सप्लोरर

S Jaishankar: 'चुनाव करवाने पर हमें दे रहे ज्ञान...', जयशंकर किसे लेकर हुए इतने नाराज कि कह दी ये बात?

S Jaishankar News: विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जिन लोगों ने 200 सालों से दुनिया को प्रभावित किया है, वो अपनी पुरानी आदतों को इतनी जल्दी कैसे छोड़ सकते हैं.

S Jaishankar on Western Media: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा चुनाव की 'निगेटिव' कवरेज को लेकर पश्चिमी मीडिया पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिन देशों को चुनावी नतीजे तय करने के लिए अदालत में जाना पड़ता है, वे अब चुनाव कराने पर ज्ञान दे रहे हैं. जयशंकर ने दावा किया कि पश्चिमी देशों को लगता है कि उन्होंने पिछले 200 वर्षों से दुनिया को प्रभावित किया है, इसलिए वे अपनी पुरानी आदतों को इतनी आसानी से नहीं छोड़ सकते.

विदेश मंत्री अपनी किताब 'व्हाई भारत मैटर्स' के बांग्ला एडिशन के लॉन्च कार्यक्रम में कोलकाता पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा, "वे (पश्चिमी देश) हमें प्रभावित करना चाहते हैं, क्योंकि इनमें से कई देशों को लगता है कि उन्होंने पिछले 70-80 सालों से दुनिया को प्रभावित किया है. पश्चिमी देशों को असल में लगता है कि उन्होंने पिछले 200 सालों से दुनिया को प्रभावित किया है. आप किसी ऐसे शख्स से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह अपनी उन पुरानी आदतों को आसानी से छोड़ देगा."

एक खास वर्ग के लोग राज करें, ये चाहता है पश्चिमी मीडिया: जयशंकर

जयशंकर ने दावा किया कि पश्चिमी मीडिया चाहता है कि देश पर एक खास वर्ग के लोगों का राज हो. जब भारतीय वोटर्स को ऐसा नहीं लगता है तो वे ये जानकर परेशान हो जाते हैं. जयशंकर ने कहा, "ये अखबार भारत को प्रति इतना निगेटिव क्यों हैं, क्योंकि वे एक ऐसे भारत को देख रहे हैं, तो उनकी छवि से उलट है. वे लोग, विचारधारा और जीवन जीने का एक तरीका चाहते हैं. वे एक खास वर्ग को इस देश पर शासन करते हुए देखना चाहते हैं, जब भारतीय ऐसा नहीं सोचते तो वे परेशान हो जाते हैं."

चुनावी नतीजे जानने के लिए कोर्ट जाने वाले दे रहे ज्ञान: विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने कहा, "वे अखबार आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे. कोई सूचकांक लेकर आएगा और उसमें आपको डाल देगा. जिन देशों को अपने चुनावी नतीजे तय करने के लिए अदालत जाना पड़ता है, वे हमें चुनाव कैसे कराने हैं. इसके बारे में ज्ञान दे रहे हैं. ये माइंड गेम है, जो दुनिया में हो रहा है." जयशंकर ने अपने भाषण में 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजों का जिक्र कर रहे थे, जिसके खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट पहुंच गए. 

यह भी पढ़ें: 'देश की सुरक्षा की नहीं कर सकते अनदेखी', भारत-चीन सीमा विवाद पर क्या बोले एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
CJP Protest News LIVE: सीजेपी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के अलग-अलग थानों में अब तक 10 FIR, सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में भी प्रोटेस्ट
LIVE: CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक 10 FIR, सोनम वांगचुक के समर्थन में अमेरिका में भी प्रोटेस्ट
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget