एक्सप्लोरर

भारत दौरे से पहले विवादों में फंसे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, जानिए विपक्ष क्यों मांग रहा इस्तीफा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत का दौरा 21 अप्रैल से शुरू हो रहा है, लेकिन भारत आने से पहले बोरिस एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं और विपक्ष एक बार फिर उनके इस्तीफे की मांग करने लगा है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत का दौरा 21 अप्रैल से शुरू हो रहा है, लेकिन भारत आने से पहले बोरिस एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं और विपक्ष एक बार फिर उनके इस्तीफे की मांग करने लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक,  जॉनसन पर पार्टीगेट स्कैंडल से जुड़े एक नए मामले में विपक्ष घेर रहा है.

क्या है पार्टीगेट स्कैंडल

दरअसल, कोरोना वायरस के दौरान ब्रिटेन में लगातार बढ़ते संक्रमितों की वजह से वहां लॉकडाउन लगा दिया गया था. सभी के लिए नियम का पालन अनिवार्य था. आरोप है कि उस समय एक जॉनसन ने नियम तोड़कर कई पार्टियां कीं. नया मामला नवंबर 2020 में 10 डाउनिंग स्ट्रीट से संचार निदेशक ली केन की विदाई को लेकर की गई पार्टी से जुड़ा है. बोरिस जॉनसन पर आरोप है कि यह पार्टी उन्हीं की शह पर हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अभी ऐसी 12 लॉकडाउन पार्टियों की जांच कर रही है और माना जा रहा है कि इनमें से करीब 6 पार्टियां बोरिस जॉनसन से जुड़ी हुई हैं.

रेनर ने मांगा इस्तीफा

इस बीच पहले से ही जॉनसन के इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्ष ने अपना विरोध तेज किया है। लेबर पार्टी की उप नेता एंजेला रेनर ने कहा है कि पीएम न केवल पार्टियों में शामिल हुए बल्कि आयोजन पर भी जोर दिया था. रेनर ने जॉनसन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम ने हर कदम पर देश के लोगों को भटकाया है. जब ब्रिटेन के लोग कोरोना संकट में बलिदान दे रहे थे और घरों में कैद थे तब जॉनसन कानून तोड़ रहे थे. रेनर ने इस हरकत को पीएम कार्यालय का अपमान बताया और कहा कि देश को बेहतर नेतृत्व की जरूरत है.

लग चुका है जुर्माना

बता दें कि बोरिस जॉनसन पर इसी तरह की एक पार्टी करने के आरोप में फाइल लग चुका है. सूत्रों के मुताबक, यह पार्टी जून 2020 में उनके जन्मदिन पर हुई थी जब उनकी पत्नी कैरी कैबिनेट हाउस में एक केक लेकर आई थीं. इस मामले में कैरी और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक पर भी जुर्माना लगाया गया था.

ये भी पढ़ें

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट की जंग थमने के आसार नहीं! ट्रंप बोले- 'हम खर्ग द्वीप पर फिर से करेंगे हमला'
मिडिल ईस्ट की जंग थमने के आसार नहीं! ट्रंप बोले- 'हम खर्ग द्वीप पर फिर से करेंगे हमला'
Pakistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार में फिर किया अटैक, भयंकर तबाही का किया दावा
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार में फिर किया अटैक, भयंकर तबाही का किया दावा
Israel-US Iran War Live: कुवैत में अमेरिकी बेस पर ड्रोन से हमला, ईरान ने फिर दी धमकी, कहा - 'अब नहीं होगी बात...'
Live: कुवैत में अमेरिकी बेस पर ड्रोन से हमला, ईरान ने फिर दी धमकी, कहा - 'अब नहीं होगी बात...'
जम्मू-कश्मीर के 101 छात्र ईरान से पहुंचेंगे भारत, 90 ने पार की अजरबैजान सीमा, रेस्क्यू अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के 101 छात्र ईरान से पहुंचेंगे भारत, 90 ने पार की अजरबैजान सीमा, रेस्क्यू अभियान जारी

वीडियोज

Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget