एक्सप्लोरर

Covid-19: हेयर ड्रायर से मार सकते हैं कोविड? साइंटिस्ट से बोरिस जॉनसन ने क्यों किया था ये सवाल

Boris Johnson In Covid-19: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 2020 के अंत में कैसे भी जल्द से जल्द कोविड को खत्म घोषित करना चाहते थे. इस बात का खुलासा उनके पूर्व सहयोगी ने किया है.

Britain: कोरोना महामारी ने शुरुआत में पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया. महामारी के आगे इंसान बेबस था. डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के लिए भी कोरोना अबूझ पहेली बन गया था. ऐसे में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूके सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकारों से पूछा था कि क्या लोग अपनी नाक पर "विशेष हेयर ड्रायर" का उपयोग करके कोविड को मार सकते हैं, उनके पूर्व सहयोगी ने दावा किया है. दरअसल, इस बात को खुलासा बुधवार (1 नवंबर) को हुआ, जब उनके पूर्व शीर्ष सहयोगी डोमिनिक कमिंग्स ने इस बात का जिक्र किया. 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पूर्व शीर्ष सहयोगी डोमिनिक कमिंग्स ने दावा किया कि जैसे ही मार्च 2020 में वायरस दुनिया भर में फैलना शुरू हुआ, जॉनसन ने अधिकारियों के साथ "कोविड को मारने के लिए" इस्तेमाल किए जा रहे ड्रायर का एक यूट्यूब वीडियो साझा किया. पूर्व प्रधानमंत्री चाहते थे कि इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिट्टी और इसके मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वालेंस इस बारे में अपनी राय दें कि वे क्लिप के बारे में क्या सोचते हैं.

जॉनसन के नेतृत्व की जमकर की थी आलोचना 

बता दें कि कमिंग्स जॉनसन के मुख्य सलाहकार थे. हालांकि उन्होंने अंदरूनी लड़ाई के बाद 2020 के अंत में डाउनिंग स्ट्रीट नहीं छोड़ दिया था. जिसके बाद उन्होंने कोरोना काल में पूर्व प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर आलोचना की. अपने बयान में कमिंग्स ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नहीं चाहते थे कि हम झूठी कहानियां बताकर लोगों को गुमराह करें. लेकिन उन्होंने आगे कहा कि यह बेहद निराशाजनक बात थी कि जॉनसन ने ही कोविड को मारने के लिए एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाक पर विशेष हेयर ड्रायर का उपयोग करने का वीडियो साझा किया.

कोविड से लोगों का ध्यान हटाना चाहते थे जॉनसन

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने उन्हें 2020 के अंत में कोविड से ध्यान हटाने के लिए एक मरी हुई बिल्ली को खोजने के लिए कहा था. इससे पहले उन्होंने 2020 के अंत में कहा था कि जॉनसन कैसे भी जल्द से जल्द कोविड को ख़त्म घोषित करना चाहते थे.

ये भी पढ़ें: Nigeria Villagers Killed: नाइजीरिया में इस्लामी समूह बोको हराम का खूनी तांडव, 37 गांव वालों को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget