एक्सप्लोरर

Sheikh Hasina Extradition: 'पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लौटा दो, जरूरत पड़ी तो...', भारत से क्या कह रही यूनुस सरकार

बीएनपी ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के बाद भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की, जिससे उन पर बांग्लादेश में मुकदमा चलाया जा सके. जानें पूरा मामला.

Sheikh Hasina Extradition: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी), ने भारत से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की नेता शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की अपील की है. बीएनपी का यह बयान संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले साल सत्ता में बने रहने के लिए सुनियोजित तरीके से प्रदर्शनकारियों पर हमले और हत्याएं की गई थीं.

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के दौरान सुनियोजित तरीके से हमले और हत्याएं की गईं. रिपोर्ट में हसीना की सरकार पर मानवाधिकारों का उल्लंघन और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है. बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने इस रिपोर्ट के आधार पर शेख हसीना को ‘फासीवादी’ कहा और उनके शासन में हुई घटनाओं की कड़ी निंदा की.

भारत से प्रत्यर्पण की मांग
बीएनपी ने भारत से शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजने की अपील की है, ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके. मिर्जा फखरुल ने कहा कि हसीना को न्याय का सामना करना चाहिए और भारत से उन्हें तुरंत बांग्लादेश भेजने का अनुरोध किया. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत को हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध का अनुस्मारक भेजा जाएगा.

हसीना का बांग्लादेश छोड़ना
पिछले साल अगस्त 2024 में छात्रों के आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी, जिसके बाद हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत चली गई थीं. बीएनपी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि शेख हसीना के आदेश पर बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ.

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव
इस घटनाक्रम से बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और बढ़ने की संभावना है. बीएनपी की मांग पर भारत की प्रतिक्रिया क्या होगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस स्थिति का असर दोनों देशों के रिश्तों पर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit : ‘मैं PM मोदी के हाथों में..’, बांग्लादेश के बारे में सवाल का ट्रंप ने दिया तगड़ा जवाब, यूनिस सरकार को दी नई टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget