एक्सप्लोरर

Baloch Liberation Army: 'चीनी नागरिक तुरंत पाकिस्तान छोड़ दें', BLA ने कहा- 'सामना हुआ तो सीधा कत्ल करेंगे'

Baloch Liberation Army: बलूच लिबरेशन आर्मी ने चीनी नागरिकों से तुरंत पाकिस्तान छोड़ने की धमकी दी है. बीएलए ने कहा है कि उसके लड़ाके चीनी नागरिकों का सीधे कत्ल करेंगे.

Baloch Liberation Army: बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के अंदर पिछले दो दिनों से जो गदर मचाया है, इससे पाकिस्तानी फौज की हालत खराब हो गई है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अब पाकिस्तान के अंदर रह रहे चीनी नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ने का फरमान सुना दिया है. बीएलए ने धमकी दी है कि अगर उनके इलाके में कोई भी चीनी नागरिक मिला तो कत्ल कर दिया जाएगा. चीनी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए बलूच आर्मी ने स्पेशल यूनिट बनाई है. एक दिन पहले ही बलूच आर्मी के फिदायीन दस्ते ने पाकिस्तान में भारी तबाई मचाई और 70 से अधिक लोगों की हत्या कर दी. इसमें पाकिस्तानी फौज और पुलिस के 14 जवान शामिल हैं. 

दरअसल, पाकिस्तान के अंदर चीन CPEC कॉरिडोर बना रहा है. चीन अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए पानी की तरह पैसे बहा रहा है. चीन इस आस में है कि पाकिस्तान में उसका प्रोजेक्ट पूरा जाए, लेकिन जिस तरह से बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोला है, इससे तो साफ है कि चीनी प्रोजेक्ट पर एक बार फिर पानी फिरने वाला है. CPEC कॉरिडोर निर्माण के लिए चीन ने भारी संख्या में अपने इंजीनियरों और अधिकारियों को लगाया है. 

सीपीईसी के खिलाफ बीएल का ऑपरेशन
बलूच लड़ाकों से निपटने के लिए जून महीने में ही पाकिस्तान की फौज ने ‘अजम ए इस्तेखाम’ ऑपरेशन लॉन्‍च किया था. पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इस ऑपरेशन से वह बलूच आर्मी को नियंत्रित कर लेगा, लेकिन पाकिस्तान की यह चाल उसके ऊपर उलटा पड़ रही है. बलूच लड़ाके अब अधिक भड़क गए हैं और ऑपरेशन शुरू होने के बाद से पाकिस्तानी सेना पर हमले तेज कर दिए हैं. इन हमलों में बलूच लिब्रेशन आर्मी (BLA) , बलूच लिब्रेशन फ्रंट (BLF) और तहरीक-ए-तालिबान (TTP) मिलकर काम कर रहे हैं. 

चीन और पाकिस्तान के लिए बुरी खबर
बीएलए ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के तुर्बत में आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला करके 130 पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है. फिलहाल, पाकिस्तान की फौज ने इस मसले पर कोई जवाब नहीं दिया है. लेकिन बलूच आर्मी ने अब जो बयान दिया है, वह पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए बुरी खबर है. बीएलए ने धमकी दी है कि अगर चीनी नागरिक ग्वादर और बलूचिस्तान नहीं छोड़े तो उनका कत्लेआम कर दिया जाएगा. 

मजीद ब्रिगेड चीनियों पर करेगी हमला
बलूच लिब्रेशन आर्मी कमांडर की तरफ से दिए गए बयान में पाकिस्तान और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साफ लहजे में धमकी दी गई है. बयान में यह भी बताया गया है कि चीनी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए उसने अलग से ब्रिगेड का गठन किया है, जिसका नाम मजीद ब्रिगेड है. इस यूनिट के लड़ाके सीपीईसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे चीनी नागरिकों को निशाना बनाएंगे. 

यह भी पढ़ेंः Attari-Wagah Border: जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले पाकिस्तान की नई चाल, अटारी-वाघा बॉर्डर पर 'गिलानी' की लगाई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget