एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी, दवा कंपनी फाइजर का दावा

अमेरिकी कंपनी फाइजर और जर्मन बायोटेक्नोलॉजी फर्म BioNTech ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी है. कंपनियों के दावे के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि यह अच्छी खबर है.

नई दिल्ली: दवा कंपनी फाइजर ने दावा किया है कि COVID 19 वैक्सीन 90 फीसदी प्रभावी है. कंपनी ने कहा कि उनकी वैक्सीन उन लोगों पर असरदार साबित हुई है जिनमें कोरोना के लक्षण पहले से दिखाई नहीं दे रहे थे.

एक स्वतंत्र डेटा निगरानी समिति द्वारा किए गए विश्लेषण के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी फाइजर और जर्मन बायोटेक्नोलॉजी फर्म BioNTech द्वारा विकसित कोरोना वायरस वैक्सीन 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है. अध्ययन के तहत अमेरिका और पांच अन्य देशों में करीब 44,000 लोगों को शामिल किया गया.

फाइजर के क्लीनिकल डेवलपमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ बिल ग्रूबेर ने कहा, ‘‘हम अभी किसी तरह की उम्मीद जगाने की स्थिति में नहीं है. हालांकि, हम नतीजों से काफी उत्साहित हैं. ’

वैक्सीन को लेकर कंपनियों के दावे के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि जल्द ही वैक्सीन आएगी. रिपोर्ट 90 प्रतिशत प्रभावी है. यह अच्छी खबर है.

बता दें कि दुनियाभर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के मामले पांच करोड़ के पार चले गए हैं. कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाले अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन हॉपकिन्स’ के अनुसार रविवार को विश्व में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5.2 करोड़ के पार चले गए. विश्वभर में वायरस से 12 लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है.

‘जॉन हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय के आकंड़ों के अनुसार कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमण के 98 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 2,37,000 से अधिक लोगों की इससे मौत हुई है.

विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 का कहर अब भी जारी है, जहां शनिवार को 1,26,000 से अधिक मामले सामने आए थे और 1,000 से अधिक लोगों की मौत हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget