एक्सप्लोरर

भूकंप से दहला पाकिस्तान, कराची के बाद बलूचिस्तान में डोली धरती, जानिए ताजा हालात

कराची में भूकंप आने के कुछ घंटों बाद मंगलवार (1 अप्रैल) को सुबह बलूचिस्तान के बरखान जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (1 अप्रैल) को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह झटके ईद के दिन कराची में आए भूकंप के कुछ घंटों बाद आए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, बलूचिस्तान के बरखान जिले में आए भूकंप की तीव्रता 3.9 थी और इसका केंद्र ज़मीन से 12 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप का उपरिकेंद्र बरखान से 59 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. हालांकि, झटके हल्के होने के कारण किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

ईद के दिन कराची में 4.7 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले, ईद के दिन भी पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में शाम 4 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए. मौसम विभाग के अनुसार, कराची में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई.  इसका केंद्र शहर से 75 किलोमीटर उत्तर में स्थित था. यूएसजीएस के मुताबिक, इस भूकंप की वास्तविक तीव्रता 4.6 थी. इसका केंद्र बलूचिस्तान से 65 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

भूकंप के झटकों से दहशत में आए लोग
हालांकि, किसी प्रकार के भारी नुकसान या चोट की खबर नहीं है, लेकिन लगातार भूकंप के झटकों के कारण लोग डर गए. कई इलाकों में लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. पाकिस्तान में भूकंप कोई नई या असामान्य घटना नहीं है, लेकिन जब झटके बार-बार महसूस होते हैं, तो इससे जनजीवन प्रभावित होता है.

पाकिस्तान में क्यों आते हैं बार-बार भूकंप?
पाकिस्तान एक अत्यधिक भूकंपीय (seismically active) क्षेत्र में स्थित है. इसका कारण यह है कि यह देश भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित है. जब भारतीय प्लेट उत्तर की ओर यूरेशियन प्लेट से टकराती है तो भूकंप के झटके पैदा करने वाली एनर्जी बाहर निकलती है, जिससे झटके महसूस होते हैं. दक्षिण एशिया का एक बड़ा हिस्सा भूकंपीय रूप से सक्रिय है. यहां अक्सर हल्के से लेकर तेज भूकंप महसूस किए जाते हैं. खासकर पाकिस्तान, भारत, नेपाल और अफगानिस्तान जैसे देश इस टेक्टोनिक हलचल से प्रभावित होते हैं.

क्या पाकिस्तान में बड़ा भूकंप आने की संभावना है?
विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान में समय-समय पर छोटे और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहेंगे. हालांकि, यदि बड़ी तीव्रता (6.5+ या उससे अधिक) का भूकंप आता है, तो यह भारी तबाही मचा सकता है. 2005 में पाकिस्तान के मुज़फ़्फराबाद में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप ने 80,000 से अधिक लोगों की जान ले ली थी और लाखों लोग बेघर हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget