एक्सप्लोरर

क्या मिट जाएगा फिलिस्तीन का नामो-निशान? UNGA में नेतन्याहू ने दिखाए जो मैप, उनमें दिखा ही नहीं

नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में हिजबुल्लाह के साथ चल रहे संघर्ष के लिए ईरान को दोषी ठहराया. उन्होंने दो नक्शे दिखाए जिनमें फिलिस्तीन को शामिल नहीं किया गया है. जानते हैं क्या है इसके पीछे की मंशा.

Benjamin Netanyahu In UN : इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिका की तरफ से दिए गए सीजफायर प्रस्ताव को भी इजरायल ने खारिज कर दिया है, और अपनी सेना को हिजबुल्लाह के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई जारी रखने का आदेश दिया है.

वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में इस संघर्ष के लिए ईरान को दोषी ठहराया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने संबोधन में दो नक्शे भी दिखाए. दोनों नक्शों में गौर करने वाली बात ये थी कि इनमें फिलिस्तीन को पूरी तरह से मिटा दिया गया है.

क्या था दोनों नक्शों में 

नेतन्याहू ने अपने संबोधन के दौरान दो नक्शे दिखाए. जिनमें से एक मध्य पूर्व का नक्शा था जिसमें ईरान, इराक, सीरिया और यमन को काले रंग से रंगा गया था. और उस पर "अभिशाप" (The Curse) लिखा हुआ था. वहीं बाएं हाथ में मिस्र, सूडान, सऊदी अरब और भारत सहित देशों को हरे रंग से रंगा गया नक्शा था, जिस पर "आशीर्वाद" (The Blessing) लिखा हुआ था. सबसे चौकाने वाली बात ये थी की इन नक्शों में फिलिस्तीन के अस्तितव को मिटा दिया गया है. अब दुनिया के कई देशों की सरकार इन नक्शों को डिकोड करने में लगी हुईं हैं. 

हरे रंग में दिखाए गए देश

हरे रंग में दिखाए गए देशों में भारत के अलावा मिस्र, सूडान, सऊदी अरब शामिल है. इन देशों को आशीर्वाद (Blessing) के तौर पर दिखाया गया है. भारत का नाम इसमें होना समझ में आता है. भारत में मोदी सरकार के आने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में लगातार उछाल देखा गया है. डिफेंस और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में दोनों देश एक साथ मिल कर काम कर रहे हैं. 

वहीं अगर हम सऊदी अरब की बात करें तो कुछ समय पहले अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच सामान्यीकरण समझौता करवाया था. लेकिन गाजा में हमलों के बाद से मामला लटका हुआ है. सऊदी अरब का कहना है कि फ़िलिस्तीनी राज्य की स्थापना के बिना इजरायल के साथ सामान्यीकरण संभव नहीं होगा, लेकिन इजरायल को देखते हुए लगता है कि वो रियाद के साथ भविष्य के संबंधों के बारे में आशावादी है. 

वहीं मिस्र और इजरायल के बीच अक्सर तनावपूर्ण संबंध बने रहते हैं. गाजा को लेकर मिस्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखा है. लेकिन इस बात पर भी गौर करना जरूरी है कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग मजबूत हुआ है, जिसमें मिस्र इजरायली गैस का आयात करता है.

अमेरिकी मध्यस्थता में सूडान ने 2021 में अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर किए. ये समझौता सूडान के लिए बड़ा बदलाव था. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति उमर अल-बशीर के नेतृत्व में दशकों से इजरायल को दुश्मन के तौर पर देखा जाता था.

काले रंग में दिखाए गए देश

काले रंग में दिखाए गए देशों में ईरान, इराक, सीरिया और यमन का नाम शामिल है. इन देशों को अभिशाप (Curse) के तौर पर दिखाया गया है. यूएन संबोधन में बेंजामिन नेतन्याहू ने सबसे ज्यादा हमला ईरान पर किया. उन्होंने लेबनान, सीरिया और यमन में जारी हिंसा के लिए सीधे तौर पर ईरान को दोषी ठहराया. नेतन्याहू ने बताया कि तेहरान की तरफ से लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास और यमन में हौथियों को वित्तीय और सैन्य समर्थन दिया जा रहा है, जोकि अस्थिरकारी प्रभाव का सबूत है. 

हाल के समय में जिस हिसाब की स्थिति देखने को मिल रही है, उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि समय रहते इसे सुलझाया न गया तो आने वाले समय में मध्य पूर्व में चीजें और भी ज्यादा बिगड़ सकती हैं. जिसमें जान-माल का काफी नुकसान होगा. 

ये भी पढ़ें-

अरुणाचल प्रदेश की एक चोटी को भारत ने दिया नाम, तिलमिलाया चीन, फैसले पर सुनाया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget