एक्सप्लोरर

चाकू से गोदकर की गर्लफ्रेंड की हत्या, लाश के पास बैठकर दो दिन सिगरेट पीता रहा बॉयफ्रेंड

Police Investigation of Murder : असम की रहने वाली व्लॉगर की कथित हत्या के मामले में पुलिस तेजी से छानबीन कर रही है. मामले में सारे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और हत्यारे को भी ढ़ूंढ़ा जा रहा है.

Bengaluru Vlogger’s Murder : बेंगलुरु में असम की एक ब्लॉगर माया गोगोई की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य संदिग्ध और माया के बॉयफ्रेंड आरव हनोय ने उसकी लाश के साथ दो दिन बिताए थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना मंगलवार को बेंगलुरु के इंदिरानगर पुलिस थाना क्षेत्र में सामने आई.

पुलिस की जांच में सामने आई ये बात

बेंगलुरू के एक सर्विस अपार्टमेंट में हुई व्लॉगर की हत्या की पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस की जांच में बात सामने आई कि आरव ने माया की लाश के साथ दो दिन बिताए थे और उस दौरान उसने माया की लाश के सामने अधिकतर समय सिगरेट पीते हुए बिताए थे. मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं और उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

प्रेमिका की हत्या करके फरार प्रेमी आरव का फोन स्विच ऑफ है और पुलिस उसकी तलाश के लिए केरल और अन्य स्थानों में छापेमारी कर रही है. सर्विस अपार्ट्मेंट से निकलने के बाद आरव एक टैक्सी पकड़कर बेंगलुरू के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट पहुंचा. जिसके बाद से उसका फोन बंद बताने लगा.

बहन के साथ रहती थी माया गोगोई

पुलिस के मुताबिक, माया गोगोई बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में अपनी बहन के साथ रहती थीं. माया ने शुक्रवार (22 नवंबर) को अपनी बहन को फोन करके बताया था कि वह ऑफिस पार्टी में जा रही है और उस दिन घर नहीं लौटेगी. शनिवार (23 नवंबर) को भी उसने मैसेज भेजा था कि वह उस रात भी पार्टी में जा रही है और घर नहीं आएगी. माया की बहन ने पुलिस को बताया कि माया और आरव पिछले छह महीने से सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के जुड़े हुए थे.

पुलिस के अनुसार, दोनों ने शनिवार (23 नवंबर) को सर्विस अपार्टमेंट में चेक-इन किया था. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरव ने चेक-इन करते समय एक चाकू और एक नायलॉन रस्सी खरीदी थी. इसके बाद माया के साथ कुछ समय बिताकर उसने चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने सर्विस अपार्टमेंट से सीसीटीवी फुटेज और टैक्सी की जानकारी इकट्ठा की है और जिसमें मंगलवार को 8:19 बजे आरव के सर्विस अपार्टमेंट छोड़ने का समय भी सामने आया है.

पुलिस को क्या हुआ शक?

जांच के बाद पुलिस को अब यह शक है कि हत्यारा प्रेमी माया की लाश के टुकड़े करने और उसे बाहर ले जाने का भी प्लान बना रहा था. हालांकि, 23 से 26 नवंबर के बीच सर्विस अपार्टमेंट में कोई और व्यक्ति नहीं देखा गया. हालांकि इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान अभी आना बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget