एक्सप्लोरर

बेरूत धमाका: दो हफ्ते के लिए इमरजेंसी घोषित, कई देशों ने लेबनान की मदद का लिया संकल्प

बेरूत में भीषण विस्फोट के एक दिन बाद दुनिया के कई देशों ने लेबनान की मदद का संकल्प जताया. ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया से लेकर यूरोप के कुछ देशों, अमेरिका और अन्य देशों ने मदद की पेशकश की.

बेरूत: लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण विस्फोट के बाद सरकार ने दो सप्ताह के लिए आपातस्थिति की घोषणा की है और इस दौरान सेना को कई अधिकार दिए गए हैं. सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद इसकी घोषणा की. सरकार ने कहा कि बेरूत बंदरगाह के कई अधिकारियों को यह जांच होने तक नजरबंद किया जा रहा है कि 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट बंदरगाह तक कैसे लाया गया.

माना जा रहा है कि लापरवाही के कारण विस्फोट हुआ. इस घटना में 100 से अधिक लोग मारे गए और करीब 4,000 लोग घायल हो गए. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के लोगों के प्रति संवेदना जतायी है. उन्होंने इस विनाशकारी विस्फोट के बाद देश में मानवीय सहायता भेजने की पेशकश की है.

दुनिया के कई देशों ने लेबनान को मदद की पेशकश की बेरूत में भीषण विस्फोट के एक दिन बाद दुनिया के कई देशों ने लेबनान की मदद का संकल्प जताया. ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया से लेकर यूरोप के कुछ देशों, अमेरिका और अन्य देशों ने मदद की पेशकश की. फ्रांस ने दो विमानों के जरिए बुधवार को बेरूत के लिए मदद की सामग्री और बचाव दल के लोगों को भेजा. बेरूत में हुए भीषण धमाके के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों गुरुवार को लेबनान की यात्रा पर जा रहे हैं.

चेक रिपब्लिक, जर्मनी, यूनान, पोलैंड और नीदरलैंड ने भी मदद की पेशकश की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिकित्सा उपकरणों को लेबनान के लिए भेजा है. रूस के आपात राहत अधिकारियों ने बताया कि उनका देश राहत सामग्री के साथ पांच विमान बेरूत भेजेगा.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget