एक्सप्लोरर

रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ बशर अल-असद का विमान! सीरिया से भागते समय मौत के हो रहे दावे

सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के भागने और उनके विमान के क्रैश होने के दावे किए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि असद शनिवार को दमिश्क से एक विमान में सवार होकर एक सीक्रेट जगह के लिए रवाना हुए हैं.

Bashar Al Assad Plane: सीरिया में हाल ही की घटनाओं में विद्रोही गुट राजधानी दमिश्क तक पहुंच चुके हैं, जिसके बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़ने की खबरें सामने आई हैं. हालांकि, उनके स्थान और स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया कि जिस विमान से असद ने दमिश्क छोड़ा, वह क्रैश हो गया या उसे टारगेट कर गिरा दिया गया. इन अफवाहों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

द वॉरजोन की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में 12 दिनों से जारी विद्रोह ने राष्ट्रपति बशर अल-असद को राजधानी दमिश्क छोड़ने पर मजबूर कर दिया. असद सीरियाई एयरफोर्स के IL-76 विमान से भागे, लेकिन विमान के सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई. इसे लेकर दावा है कि विमान या तो क्रैश हो गया या जानबूझकर मार गिराया गया.कुछ लोगों ने विमान में तकनीकी खराबी की संभावना भी जताई है.

रूस जा रहा था विमान!
ऐसा कहा जा रहा है कि बशर अल-असद रूस जाने के लिए निकले थे, लेकिन उनके विमान के साथ कथित हादसा हो गया. मिस्र के पत्रकार खालिद महमूद के अनुसार, IL-76 विमान की ऊंचाई अचानक गिरने से संकेत मिलता है कि इसे "टारगेट" किया गया हो सकता है. विमान के रडार से गायब होने के बाद लेबनान के पास गिरने की खबरें हैं. हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर किए जा रहे अलग-अलग दावे
असद के लापता होने के बाद अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि उनके विमान को मार गिराया गया, क्योंकि वह देश से भागने का प्रयास कर रहे थे.अटकलें तब और तेज़ हो गईं जब ओपन-सोर्स फ्लाइट ट्रैकर्स ने खुलासा किया कि दमिश्क से निकलने वाला आखिरी विमान इल्यूशिन-76 विमान था, जिसकी उड़ान संख्या सीरियन एयर 9218 थी, जिसके बारे में माना जा रहा है कि असद उसी प्लेन से जा रहे थे.

कहा जा रहा है कि विद्रोही लड़ाकों की ओर से दमिश्क के हवाई अड्डे पर कब्ज़ा करने से कुछ समय पहले ही एक विमान उड़ान भरी थी. उड़ान डेटा के अनुसार, विमान ने उत्तर की ओर मुड़ने से पहले पूर्व की ओर उड़ान भरी. हालांकि, होम्स के ऊपर चक्कर लगाने के कुछ ही समय बाद इसका सिग्नल गायब हो गया.

सीरिया के गृह युद्ध में नया मोड़
सीरिया के गृह युद्ध ने एक नया मोड़ लिया है, क्योंकि विद्रोही बलों ने दमिश्क पर कब्जा करके बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल कर दिया है. यह 13 साल के शासन और संघर्ष का अंत है, जिसमें भारी जनहानि हुई. सीरियाई सेना के कुछ हिस्से अब भी हमा, होम्स और डेरा में विद्रोहियों से लड़ाई जारी रखे हुए हैं.

यह भी पढेंः बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी हिंसा के बीच ब्रिटेन की संसद में गूंजा पाकिस्तान का ये मुद्दा, सांसद ने लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget