एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में यूनुस सरकार का बड़ा एक्शन, जानें किसके खिलाफ शुरू किया 'ऑपरेशन डेविल हंट'

Bangladesh Conflict: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सभी नागरिकों से तत्काल पूर्ण कानून-व्यवस्था बहाल करने का आह्वान किया.

Bangladesh Operation Devil Hunt: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने ऑपरेशन डेविल हंट शुरू किया है. कानून प्रवर्तन बलों ने स्थानीय लोगों और शेख हसीना विरोधी छात्र समूहों के बीच झड़पों के बाद शनिवार (08 फरवरी, 2025) को इस ऑपरेशन को शुरू किया.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कल रात गाजीपुर में छात्रों पर हुए आतंकवादी हमलों के सिलसिले में गृह मंत्रालय में कानून और व्यवस्था बलों के समन्वय के साथ आज (शनिवार) एक बैठक हुई. बैठक में संबंधित क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने और आतंकवादियों को कानून के दायरे में लाने के लिए संयुक्त बलों के समन्वय के साथ 'ऑपरेशन डेविल हंट' चलाने का निर्णय लिया गया."

शेख हसीना के विरोध में किया गया था प्रदर्शन

यह ऑपरेशन आज शनिवार से गाजीपुर क्षेत्र सहित पूरे देश में शुरू हो गया है. गौरतलब है कि कल (शुक्रवार) रात को तानाशाही शासन के आतंकवादियों के किए गए हमले में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बांग्लादेश के मध्य गाजीपुर जिले में शुक्रवार रात पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोध में छात्रों के आयोजित बुलडोजर प्रोग्राम के दौरान ताजा झड़पें हुईं.

कई छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती

एक स्थानीय रिपोर्टर ने एएनआई को बताया कि इस घटना में करीब 15 छात्र घायल हो गए और उनका कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया, "झड़पें तब शुरू हुईं जब स्थानीय लोगों ने माइक्रोफोन पर घोषणा की कि छात्र शेख हसीना के मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री मोजम्मल हक के घर की ओर बढ़ रहे, तब लुटेरे आ गए."

उन्होंने आगे बताया, "इस घटना में करीब 15 छात्र घायल हुए हैं और उनका कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है. भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के केंद्रीय नेता, शेख हसीना को सत्ता से हटाने वाले समूह, छात्रों पर हमलों का विरोध करने के लिए एक रैली आयोजित करने के लिए गाजीपुर पहुंचे हैं."

मोहम्मद यूनुस ने जनता से की ये अपील

इस बीच, शुक्रवार को मुख्य सलाहकार के प्रेस विंग की ओर से एक बयान में कहा गया कि बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सभी नागरिकों से तत्काल पूर्ण कानून-व्यवस्था बहाल करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि शेख हसीना के परिवार और अवामी लीग पार्टी के राजनेताओं से जुड़ी संपत्तियों पर या किसी भी बहाने किसी भी नागरिक के खिलाफ कोई और हमला नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: भारत से शेख हसीना ने यूनुस सरकार को ललकारा, बांग्लादेश ने इंडिया को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget