एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में नहीं होगा चुनाव, शेख हसीना अब भी प्रधानमंत्री? 'मुझे नहीं दिया इस्तीफा', ढाई महीने बाद राष्ट्रपति का दावा

विधि सलाहकार डॉ. आसिफ नजरुल ने कहा कि अब राष्ट्रपति का दावा पूर्व प्रधानमंत्री ने त्यागपत्र नहीं दिया है, तो यह अपने आप में विरोधाभास होगा.

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा है कि उनके पास इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच देश छोड़ने से पहले शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन मोहम्मद शाहबुद्दीन के दावे ने सियासत में बवाल मचा दिया है. मुहम्मद यूनुस आठ अगस्त को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार बने थे और शेख हसीना 5 अगस्त को भारत चली गई थीं.

ढाका ट्रिब्यून अखबार ने बांग्ला दैनिक मनाब जमीन के साथ राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इंटरव्यू के कुछ अंशों को न्यूज पेपर में सोमवार (21 अक्टूबर, 2024) को छापा. रिपोर्ट में शहाबुद्दीन के हवाले से बताया गया कि उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ने से पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इसका कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है.' राष्ट्रपति ने कहा कि बहुत कोशिशों के बावजूद उन्हें कोई भी दस्तावेज नहीं मिल पाया. शहाबुद्दीन ने कहा, 'शायद उनके (हसीना) पास समय नहीं था.'

पांच अगस्त की घटना का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि सुबह करीब 10:30 बजे शेख हसीना के आवास से बंगभवन को फोन आया और बताया गया कि हसीना उनसे मुलाकात करेंगी. राष्ट्रपति ने कहा, 'यह सुनकर बंगभवन में तैयारियां शुरू हो गईं. एक घंटे के भीतर ही एक और कॉल आई, जिसमें कहा गया कि वह नहीं आ रही हैं.'

उन्होंने कहा, 'हर जगह अशांति की खबरें थीं...मैंने अपने सैन्य सचिव जनरल आदिल (मेजर जनरल मोहम्मद आदिल चौधरी) से इसे देखने को कहा. उनके पास भी कोई जानकारी नहीं थी. हम इंतजार कर रहे थे और टीवी देख रहे थे. कहीं कोई खबर नहीं थी. फिर, मैंने सुना कि वह (हसीना) मुझे बताए बिना देश छोड़कर चली गई हैं. मैं आपको सच बता रहा हूं.'

शहाबुद्दीन ने कहा, 'जब सेना प्रमुख जनरल वाकर बंगभवन आए, तो मैंने यह जानने की कोशिश की कि क्या प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. जवाब यही था: उन्होंने सुना है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन शायद उन्हें हमें सूचित करने का समय नहीं मिला. जब सब कुछ नियंत्रण में था, तो एक दिन कैबिनेट सचिव इस्तीफे की प्रति लेने आए. मैंने उनसे कहा कि मैं भी इसकी तलाश कर रहा हूं.' उन्होंने कहा कि इस पर अब बहस करने का कोई मतलब नहीं है; हसीना जा चुकी हैं और यह सच है.

राष्ट्रपति के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा स्थिति में संवैधानिक शून्यता को खत्म करने और सुचारू कार्यकारी संचालन के लिए अंतरिम सरकार का गठन किया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार और सलाहकार परिषद को शपथ दिला सकते हैं. इस बीच, विधि सलाहकार डॉ. आसिफ नजरुल ने सोमवार को कहा कि यदि राष्ट्रपति लगभग ढाई महीने बाद यह दावा करते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री ने त्यागपत्र नहीं दिया है, तो यह अपने आप में विरोधाभास होगा.

नजरुल ने कहा, 'यह उनकी शपथ के उल्लंघन के बराबर है, क्योंकि 5 अगस्त को रात 11:20 बजे राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ उन्होंने (राष्ट्रपति ने) स्पष्ट रूप से कहा था कि शेख हसीना ने मुझे अपना त्यागपत्र सौंप दिया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. इसके बाद, संविधान के अनुच्छेद 106 के तहत अगले कदमों पर मार्गदर्शन लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय प्रभाग से परामर्श किया गया. तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश और अन्य जजों ने एक राय दी.'

विधि सलाहकार ने कहा, 'उस राय की पहली पंक्ति थी, चूंकि प्रधानमंत्री ने मौजूदा परिस्थितियों में इस्तीफा दे दिया है... प्रधानमंत्री के इस्तीफे और राष्ट्रपति द्वारा संसद को भंग किए जाने के बाद, हमने अंतरिम सरकार के गठन के संबंध में अपीलीय प्रभाग की राय के आधार पर मंत्रालय के कार्यालय से राष्ट्रपति को एक नोट भेजा. राष्ट्रपति ने इस राय की समीक्षा की और इसे स्वीकार कर लिया. इसके बाद उन्होंने खुद अंतरिम सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया.'

शेख हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने कहा कि राष्ट्रपति ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से हसीना के इस्तीफे के बारे में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में झूठ बोला. बीएनपी के उपाध्यक्ष जैनुल आबेदीन ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं कहूंगा कि राष्ट्रपति ने सरकार गठन के दो महीने बाद एक विशिष्ट एजेंडे के तहत यह बयान दिया है. राष्ट्रपति ने झूठ बोला है.' राष्ट्रपति का मनाब जमीन के साथ साक्षात्कार शनिवार को इसकी राजनीतिक पत्रिका जनतांत्रिक चोख में प्रकाशित हुआ.

यह भी पढ़ें:-
CM योगी के बुलडोजर मॉडल का इस्तेमाल कर रहा इजरायल! UN शांति सेना के ठिकानों पर कर रहा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget