एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर भीड़ ने कर दिया हमला, मोहम्मद यूनुस के राज में फैल गई अराजकता

Bangladesh News: इस घटना के बाद पुरातत्व विभाग ने हमले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यहां पार्किंग के शुल्क को लेकर विवाद बढ़ा था.

Bangladesh News: बांग्लादेश में पिछले साल हुए तख्तापलट के बाद से स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है. नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बांग्लादेश के सिराजगंज जिला स्थित पैतृक घर पर भीड़ ने हमला कर तोड़फोड़ की. इस घटना की जांच के लिए अधिकारियों ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है.

पार्किंग को लेकर बढ़ा विवाद

एक मेहमान 8 जून 2025 को अपने परिवार के साथ सिराजगंज जिले में स्थित कचहरीबाड़ी गया था. कचहरीबाड़ी को रवींद्र कचहरीबाड़ी या रवींद्र स्मारक संग्रहालय के रूप में भी जाना जाता है. बीडी न्यूज डॉट कॉम के मुताबिक वहां मोटरसाइकिल पार्किंग के शुल्क को लेकर प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी के साथ उसका विवाद हो गया. इसके बाद आगंतुक को कथित तौर पर एक कार्यालय के कमरे में बंद कर दिया गया और उससे मारपीट की गई.

घटना से उत्तेजित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया. बाद में भीड़ ने कचहरीबाड़ी के सभागार पर हमला करके तोड़फोड़ की और संस्थान के एक निदेशक की पिटाई की.

मामले की जांच के लिए समिति का गठन

बीएसएस न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस घटना के बाद पुरातत्व विभाग ने हमले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है. कचहरीबाड़ी के संरक्षक मोहम्मद हबीबुर रहमान ने बताया कि प्राधिकरण ने अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कचहरीबाड़ी में आगंतुकों के प्रवेश को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

बीएसएस ने रहमान के हवाले से बताया कि जांच समिति को अगले पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. राजशाही डिवीजन के शहजादपुर में स्थित कचहरीबाड़ी टैगोर परिवार का पैतृक घर और राजस्व कार्यालय है. रवींद्रनाथ टैगोर ने इसी हवेली में रहते हुए अपनी कई साहित्यिक कृतियां रची थीं.

बांग्लादेश में इस समय अंतरिम सरकार के चीफ मोम्मद यूनुस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहा है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सहित कई राजनीतिक पार्टियां और छात्र संगठन देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: 'हम मुस्लिम देशों के साथ युद्ध नहीं चाहते', ईद से पहले बोले ईरान के राष्ट्रपति, US भेजेगा 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
LIVE: 'हम मुस्लिम देशों के साथ युद्ध नहीं चाहते', ईद से पहले बोले ईरान के राष्ट्रपति, US भेजेगा 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
LPG Crisis: तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर
तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर
'खाड़ी देश भारत को सुपरपावर...', ईरान से जंग के बीच बाइडेन सरकार में अमेरिका के टॉप अफसर का बड़ा बयान
'खाड़ी देश भारत को सुपरपावर...', ईरान से जंग के बीच बाइडेन सरकार में अमेरिका के टॉप अफसर का बड़ा बयान
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे हम वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश

वीडियोज

महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
युद्ध के ​बीच US कमा रहा मुनाफा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर सरकार पर भड़के ओवैसी
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर भड़के ओवैसी
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे हम वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget