एक्सप्लोरर

Dhaka Violence: ढाका में हिंसक झड़प, सरकार के सलाहकार की हिरासत पर मच गया बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे

Dhaka Students Clashes: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद भी अभी तक शांति नहीं लौट पाई है. कई जगहों पर हिंसक झड़पें हो रही हैं, जिसमें लोग हताहत हो रहे हैं.

Bangladesh Clashes: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सचिवालय के पास रविवार (25 अगस्त) रात छात्रों और अंसार सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हो गई. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, टकराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए. झड़प की शुरुआत रात 9 बजे हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मारने-पीटने के लिए पीछा करना शुरू कर दिया. पुलिस ने बिगड़ते हुए हालात को देखते हुए तुरंत उसे काबू करने के लिए बलप्रयोग भी कर दिया. 

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, ढाका यूनिवर्सिटी के विभिन्न छात्रावासों से छात्रों ने अंसार सदस्यों को लेकर सचिवालय की ओर मार्च करने के लिए राजू मेमोरियल स्कल्पचर पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया. छात्र अंसार सदस्यों को 'निरंकुशता के एजेंट' कह रहे थे. इस पूरी घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें भीड़ को भागते हुए देखा जा सकता है. भीड़ के ऊपर हमला भी किया जा रहा है. कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों को चोट लगी हुई है.

किस बात पर ढाका में हुआ बवाल? 

दरअसल, ढाका में छात्रों और अंसार सदस्यों के बीच विवाद की वजह 'स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन मूवमेंट' के सदस्य थे. अंसार सदस्य अंतरिम सरकार के सलाहकार और 'स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन मूवमेंट' के समन्वयक नाहिद इस्लाम को हिरासत में ले रहे थे. उनके साथ ही अन्य समन्वयकों सारजिश आलम, हसनात अबदुल्ला और अन्य लोगों को भी सचिवालय पर हिरासत में लिया जा रहा था. अंसार सदस्यों के इस कदम से छात्र भड़क गए. 

छात्र विरोध समन्वयक हसनत अब्दुल्ला ने एक फेसबुक पोस्ट में प्रदर्शनकारी अंसार सदस्यों की मांगें पूरी होने के बाद भी सचिवालय की निरंतर नाकाबंदी के लिए अंसार के पूर्व महानिदेशक मेजर जनरल एकेएम अमीनुल हक को दोषी ठहराया. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, हसनत ने सभी से ढाका यूनिवर्सिटी में राजू मेमोरियल स्कल्पचर के सामने इकट्ठा होने का भी आग्रह किया. एकेएम अमीनुल हक पूर्व जल संसाधन उप मंत्री एकेएम इनामुल हक शमीम के बड़े भाई हैं. 

नौकरियों के राष्ट्रीयकरण की मांग कर रहे थे अंसार सदस्य

हसनत अब्दुल्ला ने अपने फेसबुक पर लिखा, "हर कोई, राजू के पास आओ. निरंकुश ताकतें अंसार फोर्स के जरिए वापसी की कोशिश कर रही हैं. उनकी मांगें पूरी होने के बाद भी हमें सचिवालय में बंद रखा गया." इससे पहले दिन में, अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी से आश्वासन मिलने के बाद अंसार सदस्यों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया. अंसार सदस्य अपनी नौकरियों के राष्ट्रीयकरण की मांग को लेकर दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें: चुन-चुनकर हिसाब कर रहे मोहम्मद यूनुस? अब बांग्लादेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget