एक्सप्लोरर

'ईरान नहीं करेगा सरेंडर, अमेरिका को भुगतनी पड़ जाएगी सजा', सुप्रीम लीडर खामेनेई ने ट्रंप को दे डाली बड़ी धमकी

Iran Israel War: सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई ने कहा कि अगर अमेरिकी सेना ने ईरान पर किसी तरह का हमला किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ट्रंप ने ईरान को बिना शर्त सरेंडर करने को कहा था.

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अमेरिका की एंट्री ने पूरी दुनिया का ध्यान मिडिल ईस्ट की ओर खींच लिया. ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि ईरान हर एक शहीद का बदला लेगा.

ईरान सरेंडर नहीं करेगा- खामेनेई 

ट्रंप की धमकियों का जिक्र करते हुए खामेनेई ने कहा कि जो लोग ईरान के इतिहास को जानते हैं, वे जानते हैं कि ईरानी धमकियों की भाषा का अच्छी तरह से जवाब नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि ईरान थोपी गई शांति या युद्ध को स्वीकार नहीं करेगा.

ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार खामेनेई ने कहा, "अमेरिका को यह पता होना चाहिए कि ईरान सरेंडर नहीं करेगा. अगर अमेरिकी सेना ने किसी तरह का हमला किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे."

इजरायल ने बहुत बड़ी गलती कर दी- खामेनेई 

खामेनेई ने कहा कि इजरायल ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और उसे इसकी गलती की सजा मिलेगी. उन्होंने कहा, "हम शहीदों के खून और हमारे क्षेत्र में हुए हमले को कभी नहीं भूलेंगे. अमेरिका को पता होना चाहिए कि ईरान सरेंडर नहीं करेगा." ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से क्षेत्र में पूर्ण युद्ध छिड़ जाएगा.

बिना शर्त सरेंडर करे ईरान- ट्रंप

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (17 जून 2025) कनाडा में G7 समिट से वाशिंगटन लौटने के बाद कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. उन्होंने ईरान के आसमान पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा भी किया. ट्रंप ने कहा, "ईरान के पास अच्छे स्काई ट्रैकर और अन्य रक्षात्मक उपकरण थे और यह सब बहुत था, लेकिन इसकी तुलना अमेरिका में बनी तकनीक से नहीं की जा सकती. कोई भी अमेरिका से बेहतर नहीं कर सकता."

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बिना शर्त सरेंडर करने को कहा था. ट्रंप ने कहा, "अमेरिका को पता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता के लोकेशन कहां छिपे हैं. फिलहाल उनपर हमला नहीं करेंगे, लेकिन हमारा धैर्य धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget