एक्सप्लोरर

ChatGPT के गलत इस्तेमाल के बाद युवक गिरफ्तार, दी थी ट्रेन दुर्घटना की फेक न्यूज़

First ChatGPT Arrest In China: आरोपी हॉन्ग पर दंगा भड़काने, माहौल खराब करने और झूठ फ़ैलाने का आरोप लगा है. ऐसे में अपराध साबित होने पर हॉन्ग को पांच या दस साल की कैद की सजा हो सकती है.

China: चीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक पर आरोप है कि उसने चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके ट्रेन दुर्घटना की फर्जी सूचना बनाई और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया. चैटजीपीटी के दुरुपयोग के मामले में यह पहली गिरफ्तारी है. 

स्थीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उत्तर पश्चिमी गानसू प्रांत की है. जहां युवक ने फर्जी खबर चैटजीपीटी का यूज कर फैलाया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान हॉन्ग के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.  

ट्रेन हादसे को लेकर बनाई थे फेक खबर 

हॉन्ग द्वारा फैलाई जा रही फेक खबर की जानकारी सबसे पहले काउंटी पुलिस ब्यूरो के साइबर विभाग को हुई. अधिकारियों ने पाया कि 25 अप्रैल से जुड़ी एक खबर खूब तेजी से साझा की जा रही है. पड़ताल करने पर पता चला कि इस खबर का वास्तविकता से कोई नाता ही नहीं है.

हॉन्ग ने चैटजीपीटी का दुरुपयोग कर दावा किया था कि 25 अप्रैल को लोकल ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद इस खबर को प्रचारित करने वाले की जांच शुरू हुई, जिसके बाद हॉन्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. गानसू प्रांत की पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी को पांच या दस साल की कैद की सजा हो सकती है. 

पांच से दस साल तक की हो सकती है जेल 

गांसू के जन सुरक्षा विभाग के अनुसार, आरोपी पर दंगा भड़काने, माहौल खराब करने और झूठ फ़ैलाने का आरोप लगा है. ऐसे में अपराध साबित होने पर हॉन्ग  को पांच या दस साल की कैद की सजा हो सकती है. साथ ही उसे अतिरिक्त जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Blasphemy In Pakistan: पाकिस्तान में ईसाई महिला और अनपढ़ माली पाए गए ईशनिंदा के आरोपी और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget