एक्सप्लोरर

म्यांमार में आए भयानक भूकंप से 334 एटम बम जितनी निकली ऊर्जा, आखिर किसने कर दिया यह बड़ा दावा

Rescue Operations in Myanmar : म्यांमार के मंडाले और अन्य भूकंप प्रभावित इलाकों में लोगों के राहत और बचाय के लिए अभियान तेजी से जारी है. हालांकि, बचाव दलों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Myanmar Earthquake : म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) की दोपहर में आए भयानक भूकंप ने पूरी तरह से तबाही मचा दी. म्यांमार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई थी, जिसमें अब तक 1,700 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, अब इस भयानक भूकंप को लेकर एक नई और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है.

दरअसल, एक अमेरिकी जियोलॉजिस्ट ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि म्यांमार में आए भयानक भूकंप से करीब 334 एटम बम के समान ऊर्जा निकली है. अमेरिकी जियोलॉजिस्ट जेस फिनिक्स ने CNN से कहा, “म्यांमार में आए भयानक भूकंप से निकली ऊर्जा 334 एटम बम के बराबर है.”

म्यांमार में भूकंप को लेकर क्या बोलीं जियोलॉजिस्ट?

अमेरिकी जियोलॉजिस्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को म्यांमार में आए भूकंप के बाद आने वाले आफ्टरशॉक को लेकर भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि म्यांमार में आए इस भयानक भूकंप के बाद इसके आफ्टरशॉक अगले कुछ महीनों तक लगातार जारी रह सकते हैं. उन्होंने कहा, “ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि म्यांमार की धरती के नीचे भारतीय टेक्टोनिक प्लेट और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट आपस में लगातार टकराती रहती हैं.”

म्यांमार के गृहयुद्ध के कारण हो सकती है परेशानी

जियोलॉजिस्ट जेस फिनिक्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि म्यांमार के गृहयुद्ध की समस्या में उलझे रहने के कारण इस भयानक भूकंप से मची तबाही को पूरी तरह से जानने में परेशानी हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा, “जो स्थिति आमतौर पर मुश्किल प्रतीत होती है, वह लगभग असंभव हो जाती है.”

म्यांमार में लगातार जारी है राहत और बचाव अभियान

शुक्रवार को भयानक भूकंप आने के बाद म्यांमार के मंडाले और अन्य इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार और तेजी से जारी है. लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाली गर्मी और अन्य मुश्किल परिस्थितियों के कारण मलबों के बीच फंसे और जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगों को बचाने के अभियान में मुश्किलें आ रही हैं. वहीं, सेंट्र्ल म्यांमार में काफी संख्या में लोगों ने घरों और इमारतों के ढह जाने के कारण भूकंप के ऑफ्टरशॉक के बीच तीसरी रात खुले आसमान के नीचे बिताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget