एक्सप्लोरर

अमेरिका ने व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर लगाए प्रतिबंध, रूसी बैंकों को भी बनाया निशाना

अमेरिका ने रूसी बैंकों पर जुर्माना बढ़ाये जाने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों को निशाना बनाते हुए पाबंदियां लगाए जाने की घोषणा की.

अमेरिका ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों की जवाबी कार्रवाई के तहत बुधवार को रूसी बैंकों पर जुर्माना बढ़ाये जाने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों को निशाना बनाते हुए पाबंदियां लगाए जाने की घोषणा की. इस कदम के तहत स्बरबैंक और अल्फा बैंक को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर करने के साथ ही अमेरिकी नागरिकों को इन संस्थानों के साथ व्यापार करने से रोका गया है.

इसके अलावा, अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन की बेटियों मारिया पुतिन और कैटरीना तिखोनोवा तथा प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चों के अलावा रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को भी रखा गया है.

यह पूछे जाने पर कि अमेरिका, पुतिन की बेटियों को क्यों निशाना बना रहा है, बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका को लगता है कि उनके पिता की कुछ संपत्ति पर उनका नियंत्रण हो सकता है. अधिकारी ने कहा, "हम मानते हैं कि पुतिन की कई संपत्तियां, परिवार के सदस्यों के पास छिपी हुई हैं और इसलिए हम उन्हें लक्षित कर रहे हैं."

अमेरिका ने पुतिन परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर कर दिया है और इनकी अमेरिका स्थित सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ताजा प्रतिबंधों को ''विध्वंसकारी'' करार दिया. बाइडन ने ट्वीट कर कहा, ''मैंने स्पष्ट किया है कि रूस को बुचा में हुए अत्याचारों की तत्काल बड़ी कीमत चुकानी होगी.''

बाइडेन के उस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है, जोकि अमेरिकी नागरिकों द्वारा रूस में किसी भी नये निवेश को रोकेगा, फिर चाहे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में रह रहे हों.

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के बुचा शहर में रूसी बलों के अत्याचारों से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद से पश्चिमी देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है.

ये भी पढ़ें-

'सार्वजनिक जीवन हमेशा के लिए छोड़ने की सोच रहा हूं', अहमद पटेल के बेटे ने फिर दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन के बुचा से लाया गया यूक्रेनी ध्वज चूमा, यहीं हुआ है 'नरसंहार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत', लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई का बयान, इजरायल-US को दी चेतावनी
'जल्द ही चुकानी पड़ेगी कीमत', लारिजानी की हत्या पर मोज्तबा खामेनेई ने इजरायल-US को दी चेतावनी
US-Israel-Iran War Live: ईरान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड तबाह, तेहरान ने UAE, सऊदी कतर को दी बड़े हमले की धमकी
LIVE: ईरान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड तबाह, तेहरान ने UAE, सऊदी कतर को दी बड़े हमले की धमकी
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?

वीडियोज

इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget