एक्सप्लोरर

अमेरिका ने कोविड-19 वैक्सीन को बताया 'चमत्कार', ट्रंप का मजाक बनाने वाले मीडिया पर साधा निशाना

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मेकनैनी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कल अमेरिका ने चिकित्सीय 'चमत्कार' देखा." उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाने वाले मीडिया की आलोचना की.

वाशिंगटन: कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाने वाले मीडिया की व्हाइट हाउस ने आलोचना की है. उसने कहा कि कम समय में वैक्सीन को विकसित और वितरित करना एक 'चमत्कार' है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मेकनैनी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कल अमेरिका ने चिकित्सीय चमत्कार देखा.

कोविड-19 वैक्सीन पर व्हाइट हाउस ने मीडिया की आलोचना की

देशभर में कोविड-19 से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई. राष्ट्रपति ट्रंप ने रिकॉर्ड समय में सुरक्षित एवं प्रभावी वैक्सीन का वादा किया था और उन्होंने ने ऐसा कर दिखाया.’’ अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने रविवार को मिशिगन के गोदाम से कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खेप रवाना कर दी और इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई.

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है और देशभर में एक करोड़ 60 लाख लोग संक्रमित हैं. मिशिगन मेडिकल केयर सेंटर में फ्लाइट नर्स का काम करने वाले 43 वर्षीय जॉनी पीपल्स वैक्सीन की खुराक लेनेवाले पहले शख्स बने. कैली मेकनैनी ने कहा कि ट्रंप ने वैक्सीन विकसित किए जाने की निगरानी की. उन्होंने ट्रंप की इच्छा बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति सभी अमेरिकियों के लिए वैक्सीन की खुराक मिलने की अपेक्षा रखते हैं.

कम समय में वैक्सीन विकसित, वितरित करने को बताया 'चमत्कार'

मेकनैनी ने मीडिया पर निशाना साधा, ‘‘इस साल की शुरुआत में हमने कई समाचार संस्थानों एवं तथ्यों की तथाकथित जांच करने वालों से सुना था कि राष्ट्रपति ट्रंप को 'अपनी बात सही साबित करने के लिए चमत्कार' की आवश्यकता होगी. एनबीसी के एक लेख में यह कहा गया था. ‘हेल्थलाइन’ के अनुसार, हमें बताया गया था कि वैक्सीन विकसित होने में एक साल से अधिक का समय लगेगा. ‘यूएसए टुडे’ ने हमें सचेत किया था कि चिकित्सीय अनुसंधानों की प्रगति करने के बावजूद वैक्सीन आने में एक साल से अधिक का समय लगेगा. ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ ने भी हमें बताया था कि एक साल से 18 महीने तक के समय में वैक्सीन विकसित करना अभूतपूर्व होगा. इन रिपोर्टों को स्वयं अपने तथ्यों की जांच करने की आवश्यकता है.’’

जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए वर्कशॉप का आयोजन करेंगे इम्तियाज अली, बोले-यहां के लोगों में है बेमिसाल क्रिएटिव स्किल्स

विराट कोहली को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बनाई खास रणनीति, कप्तान पेन ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
'90 फीसदी खत्म...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
'90 फीसदी खत्म...', ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget