एक्सप्लोरर

FedEx के कार्गो प्लेन के इंजन में लगी आग, चिड़िया से टकराने के बाद हुआ हादसा, नेवार्क एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

FedEx Cargo Plane : नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, “प्लेन शनिवार (1 मार्च) को सुबह में 8 बजे के बाद लैंड हुआ और इसमें सवार तीनों लोग सुरक्षित रूप से प्लेन से उतारे गए.”

Emergency Landing of FedEx Cargo Plane : FedEx के एक कार्गो प्लेन की शनिवार (1 मार्च, 2025) को संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के व्यस्त एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दरअसल, प्लेन के इंजन में उड़ान के दौरान एक चिड़िया के टकराने के कारण आग लग गई थी, जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सुबह के समय आसमान में प्लेन में आग लगा हुआ देखा जा सकता है.

एसोसिएटेड प्रेस ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता लेनिस वैलेंस के हवाले से बताया कि इमरजेंसी के बाद प्लेन को नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया. गनिमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है और कार्गो प्लेन में लगी आग को इंजन तक ही सीमित रखा गया.

प्लेन में मौजूद थे तीन लोग, सभी सुरक्षित

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लाइवएटीसी के रिकॉर्ड किए गए ऑडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि प्लेन को चिड़िया के संभावित रूप से टकराने के बाद बंद कर तुरंत ही एयरपोर्ट की तरफ वापस लौटना होगा.

वहीं, दूसरा व्यक्ति ने कहा, “हमें विश्वास है कि हमने उनके राइट विंग के इंजन को गिरते हुए देखा है.” रिपोर्ट के मुताबिक, ऑडियो से यह बात पता चली है कि जब चिड़िया प्लेन से टकराई तब प्लेन जमीन से कई सौ फीट ऊपर था.

इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रोका गया एयर ट्रैफिक

उल्लेखनीय है कि फेडएक्स के कार्गो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के लिए एहतियात के तौर पर एयर ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोक दिया गया. हालांकि, कुछ समय के देर इस फिर से शुरू कर दिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, “प्लेन शनिवार (1 मार्च) को सुबह में 8 बजे के बाद लैंड हुआ और इसमें सवार तीनों लोग सुरक्षित रूप से प्लेन से उतारे गए.”

घटना को लेकर कंपनी ने क्या कहा?

इस घटना के बाद फेडएक्स कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “यह प्लेन इंडियाना पोलिस जा रहा था लेकिन चिड़िया के टकराने के बाद आपात स्थिति बन गई, जिसके बाद प्लेन इंजन में क्षति के साथ सुरक्षित रूप से वापस नेवार्क लौटा.”

एपी ने कंपनी के प्रवक्ता ऑस्टिन केमकर के हवाले से कहा, “इस घटना के दौरान हमारे फेडएक्स के पायलट ने जिस तरह से अपनी ट्रेनिंग, विशेषज्ञता और प्रोफेनलिज्म को दर्शाया है, वह काबिलेतारीफ है. हम अपने क्रू और फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के जल्द कार्रवाई करने के लिए आभारी हैं.”

एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन करेगा दुर्घटना की जांच

 द फेडरेशन एविएशन एडिमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बयान जारी कर कहा, “इस टकराव में बोइंग 767 प्लेन के एक इंजन डैमेज हुआ है. अब FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेसन सेफ्टी बोर्ड इस दुर्घटना की जांच करेगी.”

यह भी पढे़ंः Airspace Breach: ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! अमेरिकी राष्ट्रपति के रिसॉर्ट के ऊपर से गुजरे 3 एयरक्राफ्ट, सेना को भेजने पड़े F-16 फाइटर जेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget