एक्सप्लोरर

Amazonfires: अमेजन की आग से निपटने के लिए 2.2 करोड़ डॉलर की मदद करेगा G-7

G-7 सम्मेलन की मीटिंग में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों ने मिलकर फैसला लिया है कि दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन अमेजन में लगी भीषण आग से निपटने के लिए 2.2 करोड़ डॉलर खर्च किए जायेंगे.

बिआरिट्ज (फ्रांस): विश्व की विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह G-7 दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन अमेजन में लगी भीषण आग से निपटने के लिए 2.2 करोड़ डॉलर खर्च करने को सहमत हुआ है. मुख्य रूप से इस रकम का उपयोग आग बुझाने के लिए विमानों को भेजने में किया जाएगा. इस समूह के सदस्य देशों में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चिली के सेबेस्टियन पिनेरा ने शिखर सम्मेलन में कहा कि समूह के देश एक मध्य अवधि के पुन:वनरोपण योजना को सहयोग करने के लिए भी सहमत हुए हैं, जिसकी शुरुआत सितंबर में संयुक्त राष्ट्र में की जाएगी.

अमेजन क्षेत्र की स्थिति अंतरराष्ट्रीय संकट- मैक्रों

ब्राजील को किसी भी पुन:वनरोपण योजना के लिए तैयार होना होगा क्योंकि अमेजन वर्षावन में जनजातीय समुदाय के लोग रहते हैं. यहां के रिजार्ट में जी-7 नेताओं के पर्यावरण पर चर्चा करने के बाद इस पहल की घोषणा की गई. मैक्रों ने अमेजन क्षेत्र की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय संकट करार दिया है और उन्होंने इसे शिखर सम्मेलन की प्राथमिकताओं में शामिल किया.

मैक्रों ने कहा कि अगर ब्राजील के राष्ट्रपति जे बोलसोनारो पेड़ों की कटाई और खनन से अमेजन को संरक्षित करने के लिए गंभीर कदम नहीं उठाते हैं तो वह यूरोपीय संघ और लैटिन अमेरिका के बीच एक बड़े व्यापारिक समझौते में अड़ंगा लगा देंगे. मैक्रों ने सोमवार को कहा, "हमें आज जल रहे अमेजन वर्षा वन पर कोई प्रतिक्रिया करनी होगी."

दुनिया को लगभग 20 फीसदी ऑक्सीजन देता है अमेजन का जंगल 

इससे पहले, शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा था कि दुनिया भर के नेता जंगल (अमेजन वर्षा वन) में लगी आग से प्रभावित देशों की जल्द से जल्द मदद के लिए सहमत हुए हैं. गौरतलब है कि अमेजन का करीब 60 फीसदी हिस्सा ब्राजील में पड़ता है. इस वर्षा वन का एक बड़ा हिस्सा बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, फ्रेंच गुएया, गुएना, पेरू, सूरीनाम और वेनेजुएला में भी पड़ता है. माना जाता है कि अमेजन का जंगल दुनिया को 20 फीसदी ऑक्सीजन देता है.

सुपरफास्ट स्पीड में देखिए राजनीति की बड़ी खबरें | ABP News Hindi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget