एक्सप्लोरर

ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए भेजी सेना

ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए सेना को भेजा है. बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन अमेजन को ऑक्सीजन के मुख्य स्रोत के रूप में जाना जाता है.

नई दिल्ली: ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने सेना को अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने में मदद करने के आदेश दिए हैं. बोलसोनारो द्वारा जारी फरमान में प्रशासन को सीमाई, आदिवासी और संरक्षित इलाकों में सेना की तैनाती करने के लिए कहा गया है. यूरोपीय नेताओं के दबाव के बाद यह घोषणा सामने आई है.

गौरतलब है कि फ्रांस और आयरलैंड ने कहा था कि वे तब तक दक्षिणी अमेरिकी देश के साथ व्यापार सौदे को मंजूरी नहीं देंगे जब तक कि वह अमेजन में लगी आग से निपटने के लिए कुछ नहीं करता. फिनलैंड के वित्त मंत्री ने भी यूरोपीय संघ से ब्राजील के बीफ आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार करने के लिए कहा है.

पर्यावरण समूहों ने आग से निपटने की मांग करते हुए शुक्रवार को ब्राजील के कई शहरों में प्रदर्शन किए. लंदन, बर्लिन, मुंबई और पेरिस सहित दुनिया भर में ब्राजील के दूतावासों के बाहर भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए. प्रदर्शनकारी लॉरा विलारेस हाउस (33) ने बीबीसी ब्राजील को बताया, "हम यहां लंदन में भी आसमान काला होने देने के लिए खड़ा होकर इंतजार नहीं करेंगे."

दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन अमेजन को ऑक्सीजन के मुख्य स्रोत के रूप में जाना जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को ट्वीट किया, "वैश्विक जलवायु संकट के बीच, हम ऑक्सीजन और जैव विविधता के एक प्रमुख स्रोत का अधिक नुकसान नहीं सहन कर सकते। अमेजन को संरक्षित किया जाना चाहिए."

बोलसोनारो ने कहा है कि उनकी सरकार के पास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लगी आग से निपटने के लिए संसाधनों की कमी है. लेकिन संरक्षणवादियों ने अमेजन की दुर्दशा के लिए उनकी सरकार को दोषी ठहराया है. इन लोगों का कहना है कि बोलसोनारो ने लकड़हारों और किसानों को भूमि के सफाये के लिए प्रोत्साहित किया है, जिससे वर्षावनों की कटाई में तेजी आई है.

जनजातीय प्रमुख ने राष्ट्रपति पर साधा निशाना

ब्राजील के जनजातीय समूह के प्रमुख राउनी मेटुकतिरे ने देश के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर आरोप लगाया है कि वह अमेजन वर्षावन को नष्ट करना चाहते हैं. उन्होंने आग को काबू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की मांग की है. आग की घटना को लेकर दुनियाभर में बढ़ रहे आक्रोश के बीच जनजातीय समूह ‘कायापो’ के प्रमुख ने बोल्सोनारो को सत्ता से हटाने की मांग की.

राउनी ने जर्मनी से फोन पर बातचीत करते हुए ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘वह जंगलों के साथ हमें भी खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने जो किया वह बेहद भयानक है.’’उन्होंने बोल्सोनारो पर किसानों, लकड़हारों और खनिकों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया.

ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक ब्राजील के जंगलों में आग लगने की 76,720 घटनाएं हुई हैं. इनमें से आधी से अधिक अमेजन में हुई. इस बीच, बोल्सोनारो ने अमेजन वर्षावन में लगी आग को काबू करने के लिए ब्राजील के सशस्त्र बलों की वहां तैनाती को शुक्रवार को मंजूरी दे दी.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी अमेजन के जंगल में लगी आग से जूझ रहे ब्राजील की मदद करने की पेशकश की. ट्रम्प ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने बोल्सोनारो से बात की और कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार की संभावनाएं कभी इतनी नहीं रहीं. ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने उन्हें बताया कि अमेरिका अमेजन वर्षावन में लगी आग से निपटने में मदद कर सकता है. हम मदद के लिए तैयार हैं.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget