एक्सप्लोरर

Alien Mummy Peru: क्या एलियन है पेरू में मिली तीन उंगिलियों वाली ममी? इंसानों से नहीं मैच कर रहा फिंगरप्रिंट

Alien Mummy Peru: पेरू में किसानों को मिली ममी का अध्ययन करने के बाद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. इस ममी की तीन उंगलियां और लंबा सिर पाया गया है. इसके फिंगरप्रिंट्स भी इंसानों से अलग हैं.

Alien Mummy Peru: एलियन क्या इस धरती पर आए थे या आने वाले समय में आ सकते हैं? इन विषयों पर दुनियाभर के वैज्ञानिक खोज में लगे हैं. फिलहाल, अभी तक सीधे तौर पर इंसानों का सामना एलियन से नहीं हुआ है, लेकिन पेरू से जो मामला सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है. पेरू में पाई गई ममी के बारे में वैज्ञानिकों ने हैरान करने वाले दावे किए हैं. वैज्ञानिकों ने बताया कि इस ममी में इसानों का पैटर्न नहीं मिला है. 

दरअसल, पेरू में किसानों को खेतों में काम करते समय आश्चर्यजनक ममीज मिली थीं, जिनके सिर लंबे और तीन उंगलियां थीं. पेरू में मिली इन एलियन ममी के फिंगरप्रिंट विश्लेषण से वैज्ञानिकों को पता चला है कि वे इंसानों की नहीं हैं. वैज्ञानिकों ने नाजका क्षेत्र में पाई गई इन ममी का जनवरी महीने में विश्लेषण किया, जिनमें पाया गया कि ये ममी कागज, धातु, इंसान और जानवरों की हड्डियों से बनी थीं. इन ममीज को स्थानीय किसानों ने पाया था, जिसे बाद में शोध के लिए वैज्ञानिकों को सौंपा गया था. 

मानवों से मैच नहीं हो रहे फिंगरप्रिंट
पेरू में पाई गई ममीज की खोपड़ी लंबी और तीन उंगलियों वाले हाथ थे, तभी से इनपर शोध चल रहा है. डेलीमेल समाचार ने इन ममीज में से एक की जांच करने वाले कोलोराडो के एक पूर्व अभियोजक जोशुआ मैकडॉवेल से बात की. अभियोजक ने बताया कि इन ममीज के पैर और हाथ की उंगलियां मानव से मेल नहीं खा रही हैं. मैकडॉवेल ने 'मारिया' नाम से चिह्नित एक एलियन ममी का निरीक्षण किया था. उन्होंने बताया कि इनके फिंगरप्रिंट किसी भी ज्ञात मानव से मेल नहीं खाते हैं. 

मैकडॉवेल ने बताया कि वे एक पूर्व वकील हैं और उन्होंने अपने जीवन में बहुत से फिंगरप्रिंट देखें हैं. इन फिंगरप्रिंट में कोई लूप या चक्र नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि मारिया नाम की एलियन ममी की फिंगरप्रिंट बिलकुल भी मानवों से मैच नहीं कर रही थी. उन्होंने इस मसले पर बगैर गहन अध्ययन के निश्चित बयान देने को जल्दबाजी कहा है.  

फॉरेंसिक टीम ने ममी को बताया गुड़िया
दूसरी तरफ, जनवरी महीने में पेरू के अभियोजन कार्यालय के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इस धारणा को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि यह दूसरे ग्रह के प्राणी हैं. फॉरेंसिक पुरातत्वविद फ्लेवियो एस्ट्राडा ने इस साल हुए ममीज के विश्लेषण टीम का नेतृत्व किया. उन्होंने बताया है कि यह स्पष्ट है कि ये अलौकिक प्राणी नही हैं, वे एलियन भी नहीं हैं. वे इसी ग्रह के जानवरों की हड्डियों और सिंथेटिक गोंद से बनाई गई आधुनिक गुड़िया हैं.

यह भी पढ़ेंः Champagne in Baltic Sea: समुद्र में डूबी मिली 171 साल पुरानी शराब, कीमत इतनी की सुरक्षा में लगाई गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget