एक्सप्लोरर

आखिर कहां लापता हो गए अरबपति जैक मा, जानिए अलीबाबा ग्रुप के मालिक के पास कितनी संपत्ति है और दुनिया में कौन-से पायदान पर

चीन सरकार की कार्रवाई से कंपनियों में ऐसा खौफ समाया है कि महज दो ही दिन में चीन की बड़ी कंपनियों को करीब 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है. चीअक्टूबर के आखिर से लेकर अब तक अरबपति जैम मा की संपत्ति में 11 बिलियन डॉलर की भारी गिरावट आई.

अलीबाबा ग्रुप के मालिक जैक मा एशिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं. लेकिन पिछले दो महीनों से जैक मा गायब हैं. उन्हें अक्टूबर के बाद से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया है. जैक मा के लापता होने की खबर उस वक्त तेज हो गई, जब वह अपने ही शो 'अफ्रीका के बिजनेस हीरो' के आखिरी एपिसोड में दिखाई नहीं दिए. 10 अक्टूबर को आखिरी बार जैक मा का ट्वीट आया था. उसके बाद से ना वह सामने आए हैं और ना ही उनका कोई ट्वीट आया है.

56 साल के इंग्लिश टीचर और चीनी ई-कॉमर्स के बादशाह जैक मा की इस साल संपत्ति घटकर 50.9 बिलियन डॉलर हो गई है. ब्लूमबर्ग अरबपतियों के इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के 500 अमीर लोगों की लिस्ट में जैक मा 25वें नंबर पर हैं. जैक मा सबसे कामयाब इंसानों में से एक हैं, जिनके भाषण को लोग चाव से सुनते हैं. जैक मा ऐसे शख्स हैं जिन्होंने अपने बूते कारोबार खड़ा किया है.

चीनी सरकार से पंगा के बाद जैक मा लापता चीनी सरकार के खिलाफ एक मंच पर बोलने के बाद से ही जैक मा किसी मंच पर नजर आए और ना ही किसी कार्यक्रम में. उन्होंने शंघाई के भाषण में कहा था कि चीन में कोई मैच्योर फाइनेंशियल सिस्टम नहीं है. साथ ही जैक मा ने बैंकिंग सिस्टम को ब्याज खोर बताया था. उन्होंने कहा कि ये बैंक सिर्फ उन्हीं को लोन देते हैं जो बदले में कुछ गिरवी रखते हैं.

इसका नतीजा ये हुआ कि चीन के मार्केट रेगुलेटर ने ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ एकाधिकार-रोधी जांच शुरू करने की घोषणा की. अलीबाबा के खिलाफ एंटी ट्रस्ट इन्वेस्टिगेशन का ऐलान होते ही रेग्युलेटरी एजेंसियों ने भी फरमान जारी कर दिया कि उनके अधिकारी ऐंट ग्रुप की निगरानी के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तय करेंगे. और अब जैक मा खुद ही गायब हैं. सवाल उठ रहा है कि कहीं वह छिपे हुए हैं या फिर उन्हें कहीं छिपाया गया है. या कहीं बंदी तो नहीं बनाया गया है?

जैक मा पर चीनी सरकार की कार्रवाई चीन सरकार की कार्रवाई से कंपनियों में ऐसा खौफ समाया है कि महज दो ही दिन में चीन की बड़ी कंपनियों को करीब 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है. चीनी सरकार की तरफ से लिए गए एक्शन के बाद अक्टूबर के आखिर से लेकर अब तक अरबपति जैम मा की संपत्ति में 11 बिलियन डॉलर की भारी गिरावट आई. इस साल संपत्ति बढ़कर 61.7 बिलियन डॉलर हो गई थी. लेकिन अब उनकी संपत्ति महज 50.9 बिलियन डॉलर रह गई है.

शंघाई और हांगकांग में मार्केट लिस्टिंग से सिर्फ 2 दिन पहले चीन सरकार ने जैक मा के आईपीओ पर रोक लगा दी. जिसके बाद एंट ग्रुप ही नहीं जैक मा की संपत्ति में तेजी से गिरावट आई. चीनी सरकार ने जैक मा के एंट ग्रुप मा एकाधिकार को लेकर जांच के आदेश दे दिए.

ये भी पढ़ें-

चीनी सरकार से पंगा के बाद जैक मा लापता, क्या जिनपिंग के खिलाफ बोलने की मिली सजा? जानिए क्या कहते हैं जानकार पाकिस्तान: मंदिर ढहाए जाने की घटना पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget