एक्सप्लोरर

अल्बानिया की संसद ने संविधान उल्लंघन को लेकर राष्ट्रपति इलिर मेता पर चलाया महाभियोग

देश में 25 अप्रैल को हुए चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी ने 140 सीटों में से 74 सीटों पर जीत हासिल की. मेता का पद मुख्यत: रस्मी और गैर राजनीतिक है. उन्होंने प्रधानमंत्री इदी रामा पर सभी विधायी, प्रशासनिक एवं न्यायिक शक्तियां अपने हाथों में सीमित रखने के आरोप लगाए थे.

अल्बानिया की संसद ने राष्ट्रपति इलिर मेता पर संविधान के उल्लंघन को लेकर बुधवार को महाभियोग चलाया और उन्हें पद से हटा दिया. संसद के एक विशेष सत्र के दौरान राष्ट्रपति को पद से हटाने के समर्थन में 104 मत पड़े जबकि विरोध में सात वोट पड़े और तीन सांसद अनुपस्थित रहे. संसदीय जांच रिपोर्ट में कहा गया कि मेता ने 25 अप्रैल के संसदीय चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ सोशलिस्ट के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रवैये के साथ संविधान का उल्लंघन किया.

रिपोर्ट में कहा गया कि मेता ने 16 अनुच्छेदों का उल्लंघन किया और हिंसा को भड़काया. प्रधानमंत्री इदी रामा ने मतदान से पहले अपने भाषण में कहा, ‘‘इलिर मेता ने अल्बानिया के राष्ट्रपति के पद के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने संविधान को शर्मसार किया.’’ मेता ने अपने खिलाफ जांच और महाभियोग की आलोचना की और इसे अवैध बताया.

बहस के दौरान या मतदान के बाद मेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. संसद में बहस के दौरान मेता ने अपने दैनिक कार्यक्रम जारी रखे और लोक संगीत कलाकारों की टोली को पदक प्रदान किया.

सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी के 49 सांसदों ने अप्रैल के अंत में जांच समिति की मांग की थी. उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी के पूर्व नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मेता पर देश में अस्थिरता एवं हिंसा भड़काने और चुनाव से पहले राजनीतिक विपक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने का संवैधानिक कर्तव्य नहीं निभा पाने के कारण मेता के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए.

देश में 25 अप्रैल को हुए चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी ने 140 सीटों में से 74 सीटों पर जीत हासिल की. मेता का पद मुख्यत: रस्मी और गैर राजनीतिक है. उन्होंने प्रधानमंत्री इदी रामा पर सभी विधायी, प्रशासनिक एवं न्यायिक शक्तियां अपने हाथों में सीमित रखने के आरोप लगाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश, जानें क्या है मौजूदा हालात
Nepal Helicopter Crash: नेपाल में लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश, जानें क्या है मौजूदा हालात
Middle East War: ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
US-Israel-Iran War Live: UAE से कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज, ईरान में सूली चढ़ा मोसाद का जासूस
LIVE: UAE से कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज, ईरान में सूली चढ़ा मोसाद का जासूस
दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल, रूस ने ऐसा क्यों किया?
दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल, रूस ने ऐसा क्यों किया?

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: UAE से कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज, ईरान में सूली चढ़ा मोसाद का जासूस
LIVE: UAE से कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज, ईरान में सूली चढ़ा मोसाद का जासूस
साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगी ये पद
साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगी ये पद
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
Dhurandhar 2 Advance Booking Day 1: 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में काट दिया बवाल, तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, रिलीज के पहले कर डाली बंपर कमाई
'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में काट दिया बवाल, तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
औरतों के दुश्मन हैं मोदी जी! सिलेंडर क्राइसेस से परेशान हुईं महिलाएं, अजब-गजब मीम्स वायरल
औरतों के दुश्मन हैं मोदी जी! सिलेंडर क्राइसेस से परेशान हुईं महिलाएं, अजब-गजब मीम्स वायरल
How To Identify Sweet Anjeer: अंजीर खरीदते वक्त क्या है उन्हें पहचानने का तरीका, जिससे भूलकर भी न हो गलती?
How To Identify Sweet Anjeer: अंजीर खरीदते वक्त क्या है उन्हें पहचानने का तरीका, जिससे भूलकर भी न हो गलती?
Embed widget